scriptराजधानी दिल्ली फिर हुई शर्मसार, शराब माफिया ने महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया | liqor mafia in delhi beaten a women and made her to roam without cloth | Patrika News
क्राइम

राजधानी दिल्ली फिर हुई शर्मसार, शराब माफिया ने महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया

पीड़ित महिला दिल्ली महिला आयोग की वॉलंटियर है।

Dec 08, 2017 / 12:28 pm

ashutosh tiwari

delhi,Delhi police,crime,Delhi Women Commission
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक और शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। ताजा मामले में शराब माफिया पर एक महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का आरोप लगा है। जानकारी के दिल्ली के नरेला इलाके में अवैध शराब का कारोबार करने वाले शराब माफिया ने महिला को पहले बुरी तरह पीटा। उसके बाद उसके कपड़े उतरवाकर इलाके में घुमाया। महिला की पिटाई इतनी बुरी तरीके से की गई कि वो अब अस्पताल में भर्ती है। पीड़ित महिला दिल्ली महिला आयोग की वॉलंटियर है।
पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने नरेला इलाके में शराब माफिया का विरोध किया था और पुलिस से उस पर कार्रवाई की थी। उसी दिन से पीड़ित महिला शराब माफिया के निशाने पर थी। इसके बाद माफिया के गुर्गों ने महिला के घर पर हमला कर दिया। पहले तो उन्होंने राड से महिला की पिटाई की, फिर उसके कपड़े उतरवाकर पूरे इलाके में उसे घुमाया। महिला के पति के मुताबिक शराब मफिया पीड़ित की हत्या करना चाहता था।
महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
वहीं दूसरी ओर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि उन्होंने पुलिस से वॉलंटियर्स को सुरक्षा देने को कहा था लेकिन उन्होंने सुरक्षा नहीं दी। उन्होंने कहा कि आप कानून व्यवस्था के हाल का पता इसी बात से लगा सकते हैं कि एक महिला के कपड़े फाड़कर उसे घुमाया जाता है और कोई उसकी मदद को नहीं आता। शराब माफिया ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष को भी धमकी दी थी।
6 आरोपी गिरफ्तार
मामला गरमाता देख दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की और 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस के डीसीपी को मामले में आयोग के सामने पेश होने का समन भेजा है।

Home / Crime / राजधानी दिल्ली फिर हुई शर्मसार, शराब माफिया ने महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो