क्राइम

दिल्ली: लिव इन रिलेशनशिप में रहे युवक-युवती का शव मिला, लड़की के गले से बह रहा था खून

शुरूआती जांच में पता चला है कि युवक ने पहले युवती की हत्या की उसके बाद आत्महत्या कर ली।

नई दिल्लीNov 27, 2018 / 11:36 am

Saif Ur Rehman

दिल्ली: लिव इन रिलेशनशिप में रहे युवक-युवती का शव मिला, लड़की के गले से बह रहा था खून

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के छतरपुर इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब यहां के एक मकान के कमरे से युवक और युवती का शव बरामद किया गया। खबरों के अनुसार दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहे रहे थे। लड़की की पहचान आइश्ना ( 23 वर्ष) और लड़के की अभिषेक मोंडाल (24 बर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तीन तलाक का अजीबोगरीब मामला, मियां बीवी का हुक्का पानी बंद, गांव छोड़ने का फरमान
लड़की के गले से बह रहा था खून
खबरों के मुताबिक, सोमवार को एक महिला ने पुलिस में सूचना दी कि उसका अपार्टमेंट अंदर से बंद है। ऐसे में उसे लगा कि कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ है। पुलिस जांच अधिकारी का कहना है कि सोमवार शाम सात बजे महिला की दोस्त का फोन आया, वह मृतका के घर के पास ही रहती है। मृतका ने अपनी दोस्त का फोन नहीं उठाया था जिससे वह परेशान हो गई। उसकी दोस्त ने अपार्टमेंट के बाहर से अभिषेक को छत के पंखे से लटका हुआ देखा, जिसके बाद उसने पुलिस को फोन किया। पुलिस आई और दरवाजा तोड़ कर अंदर दाखिल हुई आइशना खून से लथपथ पड़ी थी। उसकी गर्दन से खून बह रहा था। अभिषेक का शव पंखे से लटक रहा था। दोनों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित करार दिया।
 

https://twitter.com/ANI/status/1067197004089040898?ref_src=twsrc%5Etfw
लिव इन में रह रहे थे दोनों
प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवक और युवती दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। घटना वाले घर में वह डेढ़ महीने पहले ही आए थे। दोनों कोलकात के रहने वाले थे। एक प्राइवेट संस्थान में दोनों ने ग्राफिक्स डिजाइनिंग का कोर्स भी किया। आइशना नोएडा में की प्राइवेट फर्म में काम करती थी।
 

अभिषेक पर आइशना को मारने का शक
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों में झगड़े भी होते थे। लगातार झगड़े के कारण अभिषेक कोलकाता में अपने घर लौट गया था। तीन दिन पहले ही वह दिल्ली आया, तब से दोनों के बीच बहस हो रही थी। पुलिस का कहना है कि सोमवार को दोनों में से किसी को भी बाहर निकलते नहीं देखा गया। शव के पास से एक चाकू जैसी चीज बरामद हुई है। अब तक जांच से पता चला है कि अभिषेक ने बहस के बाद आइशना का कत्ल कर दिया और बाद में खुद को फांसी लगा ली। अधिक जानकारी के लिए पुलिस अब इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस उनके फोन की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पहुंचकर नमूने जुटा लिए हैं।
सुसाइट नोट बरामद

पुलिस ने सुसाइड नोट बरमाद करने का दावा किया है। जिसमें अभिषेक की हैंडराइटिंग है। वह युवती को सबक सिखाने की बात कर रहा है। पंखे से टकने की बात कहीं नहीं लिखी गई।

Home / Crime / दिल्ली: लिव इन रिलेशनशिप में रहे युवक-युवती का शव मिला, लड़की के गले से बह रहा था खून

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.