“शरीफ बुधवार रात को लड़की को झांसा देकर उसके घर से अपने दोस्त अकबर के साथ बाहर ले गया जिसने लड़की से अपने घर में रेप किया।”
नई दिल्ली। बूंदी के सुमेरगंज मंडी में 16 साल की लड़की के साथ एक मदरसा टीचर और उसके एक दोस्त ने कथित तौर पर रेप किया। इंदरगढ़ पुलिस थाने के सर्किल इंचार्ज कैलाश चंद जाट ने बताया कि, “शिक्षक शरीफ ने एक जनवरी को मस्जिद परिसर में सुनसान स्थान पर लड़की के साथ रेप किया। पीड़िता अपनी छोटी बहन को बुलाने गयी थी जो मदरसा में तालीम लेती है।”
उन्होंने कहा कि, “शरीफ बुधवार रात को लड़की को झांसा देकर उसके घर से अपने दोस्त अकबर के साथ बाहर ले गया जिसने लड़की से अपने घर में रेप किया।”
जाट ने कहा कि, “पीड़िता की शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।”
उन्होंने बताया कि, “पीड़िता को आज चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा गया। उन्होंने साथ ही कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास जारी है।”