scriptसुबह से Tv देख रहा था 14 साल का बेटा, मां ने बंद किया तो कर लिया सुसाइड | maharashtra 14 year old boy committed suicide after tv switch off | Patrika News

सुबह से Tv देख रहा था 14 साल का बेटा, मां ने बंद किया तो कर लिया सुसाइड

locationनई दिल्लीPublished: Jun 10, 2020 06:38:34 pm

Submitted by:

Naveen

-महाराष्ट्र ( Maharashtra ) के पुणे से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 14 साल के बच्चे ( 14 Year Old Boy Committed Suicide ) ने सिर्फ इसलिए मौत को गले लगा लिया, क्योंकि उसकी मां ने उसको टीवी देखने से मना कर दिया था।
-पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को घटना की जानकारी दी। SP ने बताया कि बच्चे की दादी न्यूज देखना चाहती थी और वह कार्टून ( Cartooon ) देखना चाहता था।

maharashtra 14 year old boy committed suicide after tv switch off

सुबह से टीवी देख रहा था 14 साल का बेटा, मां ने बंद किया तो कर लिया सुसाइड

नई दिल्ली।
महाराष्ट्र ( Maharashtra ) के पुणे से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 14 साल के बच्चे ( 14 Year Old Boy Committed Suicide ) ने सिर्फ इसलिए मौत को गले लगा लिया, क्योंकि उसकी मां ने उसको टीवी देखने से मना कर दिया था। इस घटना के बारे जिसने भी सुना स्तब्ध रह गया। पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को घटना की जानकारी दी। SP ने बताया कि बच्चे की दादी न्यूज देखना चाहती थी और वह कार्टून ( Cartooon ) देखना चाहता था। इसके बाद बच्चे की मां ने टीवी ही बंद कर दिया। इस बात से खफा बेटे ने कमरे में सुसाइड ( Sucide ) कर लिया। इस मामले में पुलिस ने एक्सिडेन्टल डेथ का केस दर्ज किया है।

मौत को महसूस करने के लिए युवक ने TikTok पर वीडियो बनाकर दी जान, कोरोना बनी वजह

कमरे में लटका मिला शव
पुलिस के अनुसार, लड़का यहां अपनी मां, बहन औऱ दादी के साथ रहता था। बच्चा सुबह से ही टीवी पर कार्टून देख रहा था। इसी बीच जब मां ने उसे टीवी बंद करने को कहा तो वह नहीं सुना। इससे परेशान मां ने टीवी ही बंद कर दिया। बच्चा चुपचाप उठकर छत पर कमरे में चला गया। यहां उसने फांसी लगा ली। उसकी बहन ने कमरे में बच्चे के झूलते देखा। चीख पुकार मचने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
बच्चे के मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। बच्चा 7वीं कक्षा में पढ़ाई करता था। बच्चे के माता-पिता छोटे लोक कलाकार हैं।

बिना शादी के गर्भवती हुई बेटी तो मां-बाप ने उतारा मौत के घाट, अंतिम संस्कार में ऐसे खुला हत्या का राज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो