scriptपूजा में शामिल होने के बहाने महिला को बुलाया, फिर निर्वस्त्र कर किया अपमान, दो गिरफ्तार | MAHARASHTRA: Called the woman on the pretext of joining Rituals,Then Insult to undress, two arrested | Patrika News

पूजा में शामिल होने के बहाने महिला को बुलाया, फिर निर्वस्त्र कर किया अपमान, दो गिरफ्तार

locationनई दिल्लीPublished: Dec 18, 2018 04:36:19 pm

Submitted by:

Anil Kumar

पूजा में शामिल होने के लिए आई महिला को निर्वस्त्र कर अपमान किया गया।

पूजा में शामिल होने के बहाने महिला को बुलाया, फिर निर्वस्त्र कर किया अपमान, दो गिरफ्तार

पूजा में शामिल होने के बहाने महिला को बुलाया, फिर निर्वस्त्र कर किया अपमान, दो गिरफ्तार

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद से एक ऐसी खबर सामने आई है जो बहुत ही शर्मसार करने वाली है। दरअसल औरंगाबाद स्थित कन्नड तालुके में एक शख्स ने पूजा अनुष्ठान का आयोजन किया गया था। जहां पर शामिल होने आई 31 वर्षीय एक महिला को निर्वस्त्र कर उनका अपमान किया गया। हालांकि इस मामले में पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामल दर्ज कर लिया है और दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि पीड़ित महिला ने अपने बयान में पुलिस को बताया है कि वह अपने घर में काम कर रही थी, तभी उनके घर पर आरोपी रामभाऊ शिंदे आता है और उसे अपने फॉर्म हाउस में आयोजित अनुष्ठान में शामिल होने के लिए निमंत्रित करता है। हालांकि उसने मना किया। लेकिन दबाव बनाने पर वह मान गई और उसके साथ पूजा अनुष्ठान में शामिल होने के लिए उसके साथ चली गई। जब वह उनके फॉर्म मे पहुंची तो देखा वहां पहले से कुछ तांत्रिक मौजूद हैं और मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान कर रहे हैं। कुछ देर बाद तांत्रिकों ने उनसे कपड़े उतारने को कहा। जिसपर उसने इनकार कर दिया। इसपर आरोपी शिंदे ने वहां मौजूद लोगों को आदेश दिया कि इसके कपड़े फाड़ दें। उसके बाद लोगों ने मिलकर उसके कपड़े फाड़ दिए और उनके साथ गलत हरकत करने लगे।

पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर नाबालिग बेटे को दिखाता था पिता, गिरफ्तार

जांच जुटी पुलिस

आपको बता दें कि इस घटना के बाद पीड़ित महिला किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से बचने में कामयाब रही। महिला ने इसकी शिकायत कन्नड पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो