क्राइम

महाराष्ट्र: विधानसभा चुनाव के दौरान बड़ा हादसा, भिवंडी में लगी भीषण आग

महाराष्ट्र में एक गोदाम में लगी भीषण आग
इंदौर में भी हुआ दर्दनाक हादसा

Oct 21, 2019 / 11:15 am

Kaushlendra Pathak

नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर लोगों की लंबी कतारें लगी हैं। इस सियासी महापर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसी बीच बड़ी खबर महाराष्ट्र के भिवंडी से आ रही है। यहां एक गोदाम में भीषण आग लगी है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के भिवंडी स्थित एक गोदाम में अचानक आग लग गई। आगे लगते ही चारों तरफ हड़कंप मच गया है। फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गई है। हालांकि, यह आग किस वजह से लगी ये पता नहीं चल पाया है। अभी तक इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। फिलहाल, ज्यादा जानकारी का इंतजार है। इधर, मध्य प्रदेश के इंदौर के गोल्डन हॉटल में भी आग भीषण लग गई है।
https://twitter.com/ANI/status/1186147333378936833?ref_src=twsrc%5Etfw
जानकारी के मुताबिक इंदौर के विजय नगर स्थित गोल्डन होटल में आग लगी है। मौके पर तुरंत ही दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंच गई है। विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए हैं। साथ ही होटल में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है।

Home / Crime / महाराष्ट्र: विधानसभा चुनाव के दौरान बड़ा हादसा, भिवंडी में लगी भीषण आग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.