scriptमुंबई: मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर रेप की धमकी, आरोपी गिरफ्तार | Man accused of harassing Bhojpuri actress arrested | Patrika News

मुंबई: मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर रेप की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

locationनई दिल्लीPublished: Aug 05, 2018 10:33:49 am

Submitted by:

Saif Ur Rehman

आरोपी शख्स भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर परेशान करते हुए बलात्कार की धमकी दे रहा था।

harrased

मुंबई: मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर रेप की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस अब लगातार लोगों पर शिकंजा कस रही है। ताजा मामला महाराष्ट्र के मुंबई का है जहां पर एक शख्स को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री को बलात्कार की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
दिल्ली: शिक्षक ने पत्नी पर लगाया सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप
अभिनेत्री के पति को भी किया परेशान
खबरों के मुताबिक पुलिस ने शनिवार को जिस आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया है। उसपर आरोप है कि वह कई दिनों से भोजपूरी अभिनेत्री को परेशान कर रहा था। लगातार सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर बदसलूकी, अश्लील टिप्पणियां कर रहा था। भोजपुरी एक्ट्रेस ने इस ओर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। अदाकारा इस सिरफिरे शख्स की आपत्तिजनक टिप्पणियों को नजरअंदाज कर रही थी लेकिन जैसी ही शख्स ने अभिनेत्री को रेप करने की धमकी दी। वह होशियार हो गई। आरोपी को सबक सिखाने के मकसद से अभिनेत्री ने पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई। मलाड पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज हुई। अभिनेत्री ने बताया है कि सिर्फ उसे ही नहीं बल्कि उनके पति को भी तंग किया गया है। आरोपी ने उनके पति को भी ये कहते हुए धमकी दी कि जब तक वह (अभिनेत्री) मेरे साथ ‘संबंध’ नहीं बनाएगी तब तक तम भी ‘संतुष्ट’ नहीं होंगे। एसीपी राजाराम माडगे ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसपर भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत 354 की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।
दक्षिण कोरिया: ‘स्पाई कैम पोर्नोग्राफी’ के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, सड़कों पर उतरीं हजारों महिलाएं

एक्शन में खाकी

सोशल मीडिया पर पुलिस नजरें जमाई हुई है। हाल में कई बड़े नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर जिस प्रकार से अपशब्दों का प्रयोग करने का मामला सामने आया है, तमाम राज्यों की सरकारों ने इसको गंभीरता से लिया है और पुलिस को उचित निर्देश दिए हैं कि इस प्रकार के यूजर्स पर नजर रखें और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई करें। हाल में ही पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि इसके कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को धमकी देने वाले युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। प्रियंका चतुर्वेदी की बेटी के साथ रेप की धमकी मिली थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो