script12 साल की बेटी हुई प्रेग्नेंट तो, पिता ने कर दी 14 साल के प्रेमी की हत्या | Man arrested for honour killing of 14 year old boy | Patrika News

12 साल की बेटी हुई प्रेग्नेंट तो, पिता ने कर दी 14 साल के प्रेमी की हत्या

Published: Nov 15, 2015 03:53:00 pm

एक व्यक्ति ने 12 साल की बेटी के प्रेग्नेंट होने के बारे में पता चलने पर उसके 14 साल के आशिक की हत्या कर उसे एक गड्ढे में दफना दिया

murder

murder

अहमदाबाद। अहमदाबाद के वटावा इलाके में एक ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। वटावा पुलिस ने गुरुवार को एक व्यक्ति को 14 साल के लड़के की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किया है। वहीं उसका दूसरा साथी वहां से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक ने लड़के की हत्या इसलिए की है क्योंकि मृतक उसके 12 साल की बेटी के प्रेग्नेंट होने का जिम्मेदार था।

आरोपी के बयान के अनुसार उसकी पहचान वाटवा के 45 वर्षीय राम सिंह (परिवर्तित नाम) के तौर पर हुई है। पुलिस इंसपेक्टर पी. बी. राना ने बताया कि राम सिंह अपनी पत्नी, तीन बेटियों और दो बेटों के साथ वाटवा में रहता है। 14 वर्षीय का अफजल (परिवर्तित नाम) उसका किराएदार था। राम सिंह को अफजल और उसकी 12 वर्षीय बेटी के रिश्ते का पता चल गया, और जून में कराए गए मेडिकल चेकअप में यह पता चला कि उसकी बेटी प्रेग्नेंट है। इस प्रेग्नेंसी के लिए उसकी बेटी ने अफजल को जिम्मेदार बताया।


मामले के बारे में पता चलने पर राम सिंह ने अपने एक अन्य किराएदार की मदद से अफजल को मारने की प्लानिंग की और 24 जून को उसकी हत्या कर एक गड्ढे में दफना दिया। इसके बाद जब पुलिस ने मामले की छान बीन कर उनसे कड़ाई से पूछताछ की तब राम सिंह ने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने आरोपी राम सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ट्रेंडिंग वीडियो