scriptMan beaten to death with sticks and stones in Mumbai, three accused arrested | मुंबई में व्यक्ति की लाठी और पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार | Patrika News

मुंबई में व्यक्ति की लाठी और पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

locationनई दिल्लीPublished: May 12, 2023 09:13:13 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

मुंबई के वर्ली इलाके में राजन दास नामक 42 वर्षीय व्यक्ति की लाठी और पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वर्ली पुलिस ने सचिन कवंदर, सदा कवंदर और भावेश साल्वे नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

mumbai police
mumbai police

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई मे एक व्यक्ति को पीटपीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। मुंबई के वर्ली इलाके में राजन दास नामक 42 वर्षीय व्यक्ति की लाठी और पत्थरों से इतनी पीटाई की गई है कि उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। वर्ली पुलिस ने इस केस के सिलसिले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.