script

देवर के लिए भाभी ने छोड़ दिया पति का घर, कुछ महीनों बाद मिली दर्दनाक मौत

locationनई दिल्लीPublished: Jul 09, 2018 12:13:23 pm

Submitted by:

Kapil Tiwari

महिला ने अपने देवर के प्यार के लिए पति का घर छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि महिला का एक 4 साल का बेटा भी है।

लुधियाना। पंजाब में अवैध संबंधों के चलते एक एक युवक ने अपनी ही भाभी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि देवर-भाभी के नजायज संबंध थे, जिसके चलते देवर ने भाभी की हत्या कर दी और बाद में खुद ही उसके शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। जानकारी के मुताबिक, भाभी को देवर से प्यार हो गया था और उसने प्यार के चक्कर में अपने पति का घर छोड़ दिया। घर छोड़ने के बाद महिला लुधियाना पहुंच गई, जहां वो देवर के साथ रहने लगी। लेकिन इसी बीच महिला अचानक से गायब हो गई। कुछ दिन बाद पता चला कि देवर ने ही महिला को मार डाला और उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया।
देवर ने की भाभी की हत्या
बताया ज रहा है कि महिला का एक चार साल का बेटा भी है जोकि वापस अपने पिता के पास आ गया है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि महिला की देवर ने ही हत्या करी दी और उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस अलग-अलग जगहों पर छापेमारी भी कर रही है।
अक्सर पत्नि के साथ मारपीट करता था पति
महिला की मां सुनीता ने बताया कि उनकी बेटी ज्योति की शादी पटियाला निवासी संजय कुमार के साथ सात साल पहले हुई थी, उनका चार साल का एक बेटा नितेश है। सुनीता ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी का पति संजय के साथ उसका काफी समय से विवाद चल रहा है और वह उसके साथ मारपीट भी करता था। इसी वजह से वो ज्यादातर समय अपने मायके में ही गुजारती थी। मां ने आगे बताया कि तीन महीने पहले जब संजय ने जेवरात वापस करने के लिए ज्योति को पटियाला बुलाया तभी वह अचानक से गायब हो गई।
ऐसे खुला हत्या का राज
वहीं जब ज्योति के बारे में जब घरवालों ने पूछताछ की तो संजय ने बताया कि वह अपने बेटे नितेश को लेकर भाग गई है। 10 अप्रैल को सुनीता को इस बात की जानकारी मिली की उसका बेटा वापस नितेश के पास आ गया है, लेकिन ज्योति का अभी तक कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद ज्योति की मां ने पुलिस से इसकी शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने जब बेटे नितेश को उसकी नानी सुनीता से मिलवाया तो उसने बताया कि उसकी मां की मृत्यु हो चुकी है, यही नहीं संजय ने भी इस बात को स्वीकार कर लिया है।
मां ने लगाया ससुराल वालों पर आरोप
ज्योति की मां सुनीता का कहना है कि मुझे पता चला था कि संजय के बुआ का बेटा विक्की ही ज्योति को लेकर लुधियाना गया था, इसी दौरान उसने ज्योति की हत्या करके अंतिम संस्कार कर दिया था। सुनीता ने इसकी शिकायत थाना डिवीजन को दी और आरोप लगाया कि ज्योति की हत्या उसके ससुराल वालों ने की है।

ट्रेंडिंग वीडियो