मुंबई। किसी की किस्मत कब चमक जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। कई बार तो लोगों की जिंदगी में ऐसी भी घटनाएं होती हैं, जिनपर एक बारगी किसी को यकीन भी नहीं आता। मुंबई में भी हेमंत पडलकर नामक व्यक्ति के साथ एक ऐसी ही घटना हुई है, जिसे सुनकर हर किसी को हैरानी हो रही है। दरअसल यह मामला जुड़ा है उनके बटुए ( wallet ) से, जो 14 साल पहले मुंबई लोकल ट्रेन ( Mumbai local train ) में खो गया था और अब मिल गया है।