scriptदिल्ली: PC के दौरान कानपुर के रहने वाले शक्ति भार्गव ने भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव पर फेंका जूता | man throwing shoes on bjp spokesperson G. V. L. Narasimha Rao | Patrika News

दिल्ली: PC के दौरान कानपुर के रहने वाले शक्ति भार्गव ने भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव पर फेंका जूता

locationनई दिल्लीPublished: Apr 18, 2019 09:04:22 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा पर राव फेंका गया जूता
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घटी घटना
आरोपी से पुलिस कर रही है पूछताछ

G. V. L. Narasimha Rao
नई दिल्ली। बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शख्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव (G. V. L. Narasimha Rao) के ऊपर जूता फेंका। इस घटना से कुछ देर के लिए पार्टी ऑफिस में हड़कंप मच गया। हालांकि, जीवीएल नरसिम्हा राव को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है।
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
कानपुर का रहने वाला है आरोपी

जानकारी के मुताबिक, जीवीएल नरसिम्हा राव पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। अचानक क्यूव में बैठे एक शख्स ने उनके ऊपर जूता फेंका। बताया जा रहा है कि जूता फेंकने वाला शख्स मूलरूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहनेवाला है। आरोपी का नाम शक्ति भार्गव बताया जा रहा है। जूता फेंकते ही पार्टी ऑफिस में हड़कंप मच गया। पार्टी के कार्यकर्ताओं और सुरक्षा गार्डों ने आरोपी को तुरंत कमरे से बाहर निकाल दिया। हालांकि, जूता जीवीएल नरसिम्हा राव को नहीं लगा। अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि आरोपी ने उनके ऊपर जूता क्यों फेंका? आया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
दरअसल, साध्वी प्रज्ञा को टिकट देने को लेकर भूपेन्द्र यादव और जीवीएल नरसिम्हा राव प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। बातचीत शुरू ही हुई थी कि आरोपी ने जीवीएल नरसिम्हा पर जूता फेंक दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो