भाजपा ने कराई शिकायत दर्ज
यह घटना रविवार की है। हंगामे के एक दिन बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी सहित भाजपा के कई कार्यकर्ताओं की तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। तिवारी ने तो एक आप विधायक पर धमकी देने और समारोह स्थल पर उनके साथ धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया है। दिल्ली भाजपा के जन संपर्क प्रकोष्ठ के प्रमुख नीलकंठ बक्शी ने बताया कि तिवारी ने उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त को ईमेल के जरिए शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि अपनी शिकायत में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि रविवार को उद्घाटन समारोह में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान ने उन्हें धमकी दी है। उन्होंने कहा कि उनके अलावा भाजपा की दिल्ली इकाई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने आप कार्यकर्ताओं द्वारा हिंसा करने का आरोप लगाया है।

खान का धमकी देने से इनकार
दूसरी तरफ आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने भाजपा सांसद और कार्यकर्ताओं के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि यह हास्यास्पद है। तिवारी बिना आमंत्रण के कार्यक्रम स्थल पर अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। वह मंच पर जाकर केजरीवाल पर हमला बोलने का प्रयास कर रहे थे। हमने उन्हें मंच पर जाने से रोका भर था। उन्होंने आशंका जताई है कि तिवारी केजरीवाल पर हमला बोलने आए थे। इस मामले में दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार की घटना के सिलसिले में आप से एक और भाजपा से पांच शिकायतें मिली हैं।