scriptमुंबई में सामूहिक बलात्कार मामले में सात गिरफ्तार | Married woman gang raped in Mumbai | Patrika News

मुंबई में सामूहिक बलात्कार मामले में सात गिरफ्तार

Published: Nov 01, 2016 05:36:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

मुंबई के अंबोली उपनगर में 28 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया

Rape in punjab

Rape in punjab

मुंबई। मुंबई के अंबोली उपनगर में 28 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीडि़त महिला पति के साथ अंबोली के शामनगर झुग्गी झोपड़ी में एक स्थानीय महिला की सहायता से घर तलाश रही थी। रात को पीडि़त महिला अपने पति के साथ उस स्थानीय महिला के घर पर रुकी तब उसी इलाके में रहने वाले आठ लोगों ने घर में घुसकर महिला के साथ बलात्कार किया । उन आठ आरोपियों में से सात को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी फरार है।

मुंबई पुलिस के पीआरओ डीसीपी अशोक दूधे ने बताया कि घटना के बाद महिला और उसके पति ने अंबोली थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इनमें से एक का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। पुलिस के अनुसार महिला ने शिकायत में कहा कि आरोपी कुछ दिनों से उसका पीछा भी कर रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो