script

#MeeToo: फिल्म संजू की असिस्टेंट डायरेक्टर ने निर्देशक राजकुमार हिरानी पर लगाया यौन शोषण का आरोप

locationनई दिल्लीPublished: Jan 14, 2019 08:58:21 am

Submitted by:

Anil Kumar

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर राजकुमार हिरानी पर यौन शोषण का आरोप लगा है।

#MeeToo: फिल्म संजू की असिस्टेंट डायरेक्टर ने निर्देशक राजकुमार हिरानी पर लगाया यौन शोषण का आरोप

#MeeToo: फिल्म संजू की असिस्टेंट डायरेक्टर ने निर्देशक राजकुमार हिरानी पर लगाया यौन शोषण का आरोप

नई दिल्ली। बीते वर्ष #MeeToo अभियान के तहत कई लड़कियों और महिलाओं ने कई बड़ी हस्तियों को बेनकाब किया और दुनिया को बताया कि किस तरह से उसके साथ यौन शोषण किया गया। अब इस कड़ी में एक ओर नाम जुड़ गया है। दरअसल बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर राजकुमार हिरानी पर यौन शोषण का आरोप लगा है। यह आरोप संजू फिल्म के दौरान हिरानी के साथ काम करने वाली एक महिला असिस्टेंट डायरेक्टर ने लगाया है। हालांकि हिरानी इन सभी आरोपों से इनकार किया है और कानून का भी सहारा लिया है।

#Metoo: फेमस आर्टिस्ट पर असिस्टेंट का आरोप, कहा-हाथ, पेट, छाती को सहलाया और फिर ब्रा…

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि संजू फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी पर साथ में काम करने वाली एक महिला असिस्टेंट डायरेक्टर ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। अपने आरोप में महिला ने कहा है कि मार्च और सितंबर 2018 के बीच 6 महीने तक उसका यौन शोषण किया गया। हालांकि यह मामला सामने आने के बाद से राजकुमार हिरानी ने अपना पक्ष रखा है और सभी आरोपों से इनकार किया है। हिरानी ने कहा कि जब दो महीने पहले उन्हें इस बात का पता चला कि उनपर यौन शोषण के आरोप लगे हैं वह हैरान हो गए थे। लेकिन अब इस केस से निपटने के लिए कानून का सहारा लिया। उन्होंने कहा कि मेरा मकसद इस मामले को माडिया में लाना नहीं है बल्कि सत्य को उजागर करना है। क्योंकि मेरे चरित्र पर सवाल उठाए गए हैं, जिसे मैं गलत साबित करके रहूंगा।

नौकरी दिलाने के नाम यौन शोषण करने वाला गिरफ्तार, 50 लड़कियों को बना चुका शिकार

इससे पहले भी कई बड़े सेलिब्रिटी पर लगें हैं आरोप

आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब इस तरह के आरोप लगे हैं। इससे पहले कई बड़ी-बड़ी हस्तियों पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं। बॉलीवुड में हाल ही में #MeToo अभियान के तहत कई महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाई थी। इस लिस्ट में नाना पाटेकर, आलोक नाथ, पियूष मिश्रा, साजिद खान, सुभाष घई, जैसे कई सितारे शामिल हैं। इसके अलावा राजनीति से संबंध रखने वाले कई दिग्गजों पर भी आरोप लगे जिसमें एमजे अकबर का नाम सबसे बड़ा है।

 

 

 

Read the Latest Crime news in hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Crime samachar पत्रिका डॉट कॉम पर.

ट्रेंडिंग वीडियो