scriptमोरनी गैंगरेप में एक और आरोपी की गिरफ्तारी, अभी तक तीन लोगों को पकड़ चुकी है पुलिस | Morni Gang rape Panchkula police arrested another Accused | Patrika News

मोरनी गैंगरेप में एक और आरोपी की गिरफ्तारी, अभी तक तीन लोगों को पकड़ चुकी है पुलिस

Published: Jul 22, 2018 11:34:07 am

Submitted by:

Kapil Tiwari

मोरनी गैंगरेप में एक और आरोपी की गिरफ्तारी, अभी तक तीन लोगों को पकड़ चुकी है पुलिस

Morni Gang rape

Morni Gang rape

चंडीगढ़। मोरनी गैंगरेप मामले में पंचकूला पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है। पुलिस को एक और कामयाबी मिल गई है। दरअसल, पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकि आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी भी कर रही है। तीसरे आरोपी की पहचान साहब सिंह के रूप में हुई है। अभी तक पुलिस ने इस गैंगरेप केस में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले शनिवार को पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस को अभी बाकि आरोपियों की तलाश है।

40 लोगों ने महिला के साथ 4 दिन तक किया गैंगरेप

आपको बता दें कि देश को हिला कर रख देने वाले इस गैंगरेप कांड में 40 लोगों ने 22 साल की शादीशुदा महिला के साथ 4 दिन तक गैंगरेप किया। ये हैवानियत दरिंदों ने एक सरकारी गेस्ट हाउस में की। बताया जा रहा है कि महिला को नौकरी का झांसा देकर गेस्ट हाउस लाया गया था। चार दिन तक महिला को गेस्ट हाउस में ही कैद करके रखा गया। 4 दिन तक 40 लोगों ने बारी-बारी से महिला के साथ रेप किया। इस दौरान महिला को नशीले इंजेक्शन भी दिए गए। दरिंदों ने नशे की हालत में महिला के साथ चार दिन तक बलात्कार किया।

नशीला पदार्थ देकर किया बलात्कार

किसी तरह महिला दरिंदो के चंगुल से भागकर पुलिस के पास पहुंची और अपनी आपबीती बताई। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि रायपुररानी-मोरनी रोड पर स्थित कंबवाला गांव के एक गेस्ट हाउस में चार दिन तक बंधक बनाकर 40 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपी महिला को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर वारदात को अंजाम देते रहे। चौथे दिन महिला आरोपियों के चंगुल से जैसे-तैसे भाग निकली और घर पहुंचकर पति को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित महिला ने पति के साथ पंचकूला पुलिस को शिकायत देनी चाही लेकिन पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। बाद में महिला ने मनीमाजरा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

इन पुलिसवालों पर गिरी गाज

मामला उच्चाधिकारियों और मीडिया तक पहुंचने के बाद पंचकूला पुलिस हरकत में आ गई और शुक्रवार को आनन-फानन में मोरनी चौकी इंचार्ज, महिला थाने की एएसआई और इलाके के सिक्योरिटी एजेंट को सस्पेंड कर दिया। अब इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो