दूध मांगने पर रेत दी गला
मामला देश के दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश का है। यहां धार के तलावड़ी में अनीता नाम की एक महिला ने अपनी एक साल की दुधमुंही बच्ची की हत्या कर दी है। खबर है कि बच्ची दूध के लिए रो रही थी। अनीता उसे दूध पिलाकर घर का काम करने लगी लेकिन बच्ची शांत नहीं हो रही थी। वो लगातर रोती जा रही थी। जिसके बाद गुस्साई अनीता ने घर में रखी दराते से अपनी ही बच्ची का गला रेत दिया। लहूलुहान बच्ची तड़पड़ाने लगी और कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।
हत्या के बाद भागी महिला
बेटी की हत्या के बाद अनीता घर छोड़ अपने रिश्तेदार के यहां भाग गई। घर के बाहर बैठी महिलाओं को जब बच्चे के रोने की आवाज आई तो वो दरवाजा खोलकर घर के अंदर गईं। अदंर जाने के बाद उनके पैर के नीचे से जनीन खिसक गई। घर में चारो ओर खून पसरा हुआ था। खून लगा दरात भी बच्ची के शव के पास ही फेंका हुआ था।
मजदूरी के लिए शहर गया था पति
ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मौके से खून से सना दराता भी जब्त कर लिया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया है। महिला के परिजनों के मुताबित उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस ने बताया कि वारदात के वक्त उसका पति काम के सिलसिले में शहर गया हुआ था।