क्राइम

डॉक्टर ने अपनी पेशेंट को नशीला इंजेक्शन देकर बनाई पोर्न क्लिप, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को कोर्ट के सामने पेश किया, जहां उसे 17 अक्टूबर तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

नई दिल्लीOct 14, 2019 / 01:38 pm

Kapil Tiwari

मुंबई। महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस ने एक ऐसे डॉक्टर को गिरफ्तार किया है, जो अपनी महिला मरीज का यौन शोषण कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, 58 साल के डॉक्टर ने 27 साल की एक महिला के साथ रेप किया और उसका अश्लील वीडियो भी शूट कर लिया। अब वो इस वीडियो के आधार पर वो महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया।

कोर्ट ने आरोपी को भेजा पुलिस कस्टडी में

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना मुंबई के मेघवाणी पुलिस थानाक्षेत्र की है। यहां एक 27 साल की महिला ने एक डॉक्टर पर रेप का आरोप लगाया। महिला ने बताया कि डॉक्टर ने उसका एक पोर्न क्लिप बना लिया था, जिसे उसने वायरल भी कर दिया। अब वो उस क्लिप के आधार पर महिला को बार-बार ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर पर रेप के आरोपों के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट के सामने पेश किया, जहां कोर्ट ने उसे 17 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

डॉक्टर ने ऐसे तैयार किया महिला का पोर्न क्लिप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि वो डॉक्टर को साल 2015 से जानती है। उस वक्त वो इलाज के लिए डॉक्टर के क्लिनिक गई थी, जो ईस्ट जोगेश्वरी में है। तभी से दोनों के बीच जान-पहचान थी। तभी से महिला का इलाज वहां से चल रहा था। महिला ने बताया कि मई 2015 में डॉक्टर ने उसे नशे का इंजेक्शन दे दिया, जिसके बाद वो करीब 45 मिनट के लिए बेसुध हो गई। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला का एक पोर्न क्लिप तैयार कर लिया। इसी क्लिप के आधार पर उसने महिला के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और उस क्लिप को वायरल भी कर दिया। पुलिस ने रविवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Home / Crime / डॉक्टर ने अपनी पेशेंट को नशीला इंजेक्शन देकर बनाई पोर्न क्लिप, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.