scriptडाटा लीक मामले में CBI डायरेक्टर सुबोध जायसवाल को मुंबई पुलिस ने भेजा समन | mumbai police cyber cell sent notice to cbi director subodh jaiswal | Patrika News

डाटा लीक मामले में CBI डायरेक्टर सुबोध जायसवाल को मुंबई पुलिस ने भेजा समन

Published: Oct 09, 2021 09:43:31 pm

Submitted by:

Nitin Singh

पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण की रिपोर्ट लीक होने के मामले में मुंबई पुलिस ने CBI डायरेक्टर सुबोध जायसवाल को समन भेजा है। जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने उन्हें 14 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया है।
 

mumbai police cyber cell sent notice to cbi director subodh jaiswal

mumbai police cyber cell sent notice to cbi director subodh jaiswal

नई दिल्ली। मुंबई पुलिस की साइबर सेल मे महाराष्ट्र पुलिस के पूर्व निदेशक और सीबीआई सुबोध जायसवाल को समन किया है। जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस ने सुबोध जायसवाल को फोन टैपिंग और डाटा लीक होने के मामले में पूछताछ के लिए 14 अक्टूबर को बुलाया है। जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने उन्हें ये समन ईमेल के जरिए भेजा है। वहीं सीबीआई डायरेक्टर सुबोध की ओर से अभी इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
क्या है ये पूरा मामला
दरअसल, यह मामला फोन टैपिंग और एक रिपोर्ट के डाटा लीक मामले से जुड़ा हुआ है। यह रिपोर्ट भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी रश्मि शुक्ला द्वारा तैयार की गई थी। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि जब शुक्ला महाराष्ट्र पुलिस के खूफिया विभाग की प्रमुख थीं, उस दौरान पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण में कथित रूप से भष्टाचार हुआ था।
https://twitter.com/ANI/status/1446840768711122950?ref_src=twsrc%5Etfw
इस मामले में सुबोध जायसवाल को समन इसलिए जारी किया गया है क्योकि उस दौरान वे पुलिस महानिदेशक थे। आरोप है कि जांच के दौरान जानबूझकर वरिष्ठ नेताओं और पुलिस अधिकारियों के फोन टैप किए गए। फिलहाल मुंबई पुलिस की साइबर सेल इस मामले की जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो