scriptमहाराष्ट्र: पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR, 11 साल से चुरा रहे थे पानी | Mumbai: Police registers FIR against 6 people stealing water | Patrika News

महाराष्ट्र: पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR, 11 साल से चुरा रहे थे पानी

locationनई दिल्लीPublished: Oct 17, 2019 11:14:11 am

Submitted by:

Mohit sharma

महाराष्ट्र में पानी चुराने को लेकर 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया
गैंग के 6 सदस्यों पर पिछले 11 साल से पानी की चुराने का आरोप
वॉटर थैफ्ट गैंग ने अब तक करीब 73.18 करोड़ रुपए का पानी चुरा लिया

e.png

,,

नई दिल्ली। देश में जहां अपराध और अपराधियों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, वहीं इस बीच महाराष्ट्र से एक अजीबो गरीब खबर सामने आई है।

यहां पानी चुराने को लेकर 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

सभी आरोपी पिछले 11 सालों से पानी चुरा रहे थे। अपनी तरह का यह अनोखा केस पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गया है।

चंद्रयान-2: चांद पर निकला दिन, सूरज की रोशनी लैंडर विक्रम में डालेगी नई जान!

e4.png

रिपोर्ट: चांद पर इस लिए नहीं मिटते इंसानों के कदमों के निशान, जाने क्या है रहस्य

दरअसल, बरसात के मौसम में भले ही आर्थिक नगरी भले ही पानी से लबालब हो जाती हो, लेकिन महाराष्ट्र में अक्सर पानी की कमी को लेकर आवाज उठती रहती है।

खासकर गर्मियों के दिनों में महाराष्ट्र के कई इलाके पानी की भारी किल्लत से कराह उठते हैं। यही कारण है कि राज्य में पानी से जुड़ा क्राइम भी बढ़ गया है।

इसी क्रम में मुंबई की आजाद मैदान पुलिस ने एक ऐसे गैंग को पकड़ा है, जो पानी चुराता था। गैंग के 6 सदस्यों पर पिछले 11 साल से पानी की चुराने का आरोप है।

मामले सामने आते ही पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 379 और 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस का आरोप है कि वॉटर थैफ्ट गैंग ने अब तक करीब 73.18 करोड़ रुपए का पानी चुरा लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो