scriptदिल्ली: गर्लफ्रेंड को होटल में बुलाकर कर दी हत्या, खुद पर भी गोली चलाई | Murder in oyo hotel Man Killed Girlfriend shut himself also | Patrika News

दिल्ली: गर्लफ्रेंड को होटल में बुलाकर कर दी हत्या, खुद पर भी गोली चलाई

locationनई दिल्लीPublished: Nov 24, 2022 12:17:01 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

Murder in Oyo Hotel: राजधानी दिल्ली के ओयो होटल में महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना दिल्ली के नरेला की है। जहां एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को ओयो होटल में बुलाने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी।

gun_shut.jpg

Murder in oyo hotel Man Killed Girlfriend shut himself also

Delhi Murder in Oyo Hotel: गर्लफ्रेंड को ओयो होटल में बुलाया फिर गोली मारकर हत्या कर दी। दिल दहला देने वाली यह घटना राजधानी दिल्ली से सामने आई है। दिल्ली पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बताया जाता है कि गर्लफ्रेंड को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि उसकी मौत नहीं हुई। फिलहाल आरोपी अस्पताल में इलाजरत है।

ओयो होटल में प्रेमिका को गोली मारने की यह घटना दिल्ली के नरेला इलाके की है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने लड़की की सिर में गोली मारकर उसकी हत्या की। फिर खुद पर भी गोली चलाई। फिलहाल आरोपी संजय गांधी अस्पताल में इलाजरत है। आरोपी की पहचान प्रवीण उर्फ सीटू के रूप में हुई है। जबकि मृतका की पहचान 39 वर्षीय गीता के रूप में हुई है। दोनों मंगलवार शाम नरेला स्थित एक ओयो होटल में आए थे। जहां प्रवीण ने गीता की गोली मारकर हत्या कर दी।

 


होटल से गोली चलने की आवाज सुनाई आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि प्रवीण ने पहले भी एक युवक की गोली मारकर हत्या की थी। इस मामले में उसे जेल भी हुआ था। कुछ दिनों पहले ही वह जमानत पर जेल से निकला था। जिसके बाद उसने ओयो होटल प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी।


इधर जिस OYO होटल में हत्या की यह वारदात हुई उसके बारे में जानकारी मिली है कि वह नरेला की रिहाईशी एरिया में है। जो की पूरी तरह से इलीगल है। यहां के लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है कि हत्या में जिस हथियार का इस्तेमाल किया गया वह लाइसेंसी है या अवैध।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो