scriptबिहार: वृद्ध दंपति की हत्या से मची सनसनी, घर से शव बरामद | Murder Of Old Couple In Gaya | Patrika News

बिहार: वृद्ध दंपति की हत्या से मची सनसनी, घर से शव बरामद

locationनई दिल्लीPublished: Dec 27, 2019 05:09:29 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

बिहार ( Bihar ) के गया ( Gaya ) में वृद्ध दंपत्ति की हत्या
आरोपी पुलिस ( Police ) गिरफ्त से अब तक बाहर

murder of old couple

वृद्ध दंपत्ति की हत्या से मचा हाहाकार।

नई दिल्ली। बड़ी खबर बिहार से आ रही है। गया ( Gaya ) जिले में एक वृद्ध दंपति ( couple ) की हत्या से सनसनी मच गई है। पुलिस ने दंपत्ति का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस ( police ) मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, गया के आंती थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक घर से पुलिस ने वृद्ध दंपति का शव बरामद किया गया है। दोनों की गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने औलिया बिगहा गांव में एक बुजुर्ग दंपति का शव उनके ही घर से बरामद किया है। उन्होंने बताया कि जानकी साव (80) और उनकी पत्नी तपेश्वरी देवी (75) अपने घर में अकेले रहते थे और सुबह में उनका शव उनके घर से बरामद किया गया है।
आंती के थाना प्रभारी अंगद पासवान ने बताया कि दोनों की गला रेतकर हत्या की गई है, और इसकी सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। उन्होंने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि मृतक के तीन पुत्र हैं और तीनों अलग-अलग शहरों में रहते हैं। तीनों बेटों के माता-पिता से अलग रहने की वजह संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है, जिसके तहत तीनों बेटों ने पुश्तैनी घर छोड़ दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पहली नजर में घटना संपत्ति विवाद की लगती है, पर जांच-पड़ताल के बाद ही पुलिस घटना के बारे में विशेष जानकारी दे पाएगी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो