scriptनौकरी के नाम पर लड़कियों को फंसाकर करता था बुरा काम, पुलिस गिरफ्त में मुस्लिम नेता | Muslim leaders used to do bad work by implicating girls name of job | Patrika News

नौकरी के नाम पर लड़कियों को फंसाकर करता था बुरा काम, पुलिस गिरफ्त में मुस्लिम नेता

Published: Oct 19, 2019 01:22:01 pm

असम में दिल दहला देने वाली घटना
लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर करता था ऐसा काम
खुद को बताता था कांग्रेस का बड़ा नेता

crime_2.jpg
नई दिल्ली। कांग्रेस की परेशानियां कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। ताजा मामला देश के पूर्वोत्तर इलाके का है। गोवाहटी में एक कांग्रेसी नेता को गिरफ्तार कर गिया गया है। दरअसल सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ये कांग्रेस नेता लोगों से ठगी करता था। यही नहीं लड़कियों को लालच देकर उनके साथ गलत हरकतें करने का आरोप भी इस पर लगा है।
यह कांग्रेसकर्मी युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे पैसे ऐंठता था और फिर फरार हो जाता था। लेकिन एक लड़की को ठगना इसे भारी पड़ गया इसके बाद वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया। यह वाकया असम के गुवाहाटी का है जहां पर अब्दुल गफर नाम के इस ठग ने अपना धंधा चला रखा था।
मौसम को लेकर आ गई सबसे बड़ी चेतावनी, देश के इन राज्यों में अगले पांच दिन बढ़ जाएगी सर्दी

सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर इस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस ठग ने अपने आपको जिले के सलसली ब्लॉक का कांग्रेस अध्यक्ष बताया है।
इसने प्रतिमा देवी नामक महिला को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससें मोटी रकम वसूल ली।

इसके बाद महिला ने नौकरी दिलाने के लिए कहा तो मुकर गया।

महिला ने इसकी सूचना पुलिस को जिसके बाद अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया गया।
ठग अब्दुल के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दण्ड संहिता की धारा 420/384 के तहत एक मामला दर्ज करके उसें गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद पुलिस उससें आगे की पूछताछ कर रही है जिसमें उसके द्वारा और भी लोगों से ठगी करने के मामले सामने आ सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो