क्राइम

नागौर : टोल कर्मचारी से लूटे 30 लाख रूपए

नागौर
जिले के कुचामन टोल नाके के कर्मचारी से अज्ञात लुटेरे करीब तीस लाख रूपए लूट कर
फरार हो गए हैं

Jul 06, 2015 / 02:31 pm

जमील खान

Loot

नागौर (राजस्थान)। नागौर जिले के कुचामन टोल नाके के कर्मचारी से अज्ञात लुटेरे करीब तीस लाख रूपए लूट कर फरार हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह जब कर्मचारी रूपए जमा कराने बैंक जा रहा था, तभी कुचामन और नारायणपुरा के बीच बिना नम्बर की एक बोलेरो में आए हथियारों से लेस पांच-छह लुटेरों ने उसके वाहन को जबरन रूकवा लिया।

हथियार के दम पर लुटेरे रूपए लूट कर फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिलते ही इलाके की नाकेबंदी करा दी गई है। अज्ञात लुटेरों की तलाश की जा रही है।

Home / Crime / नागौर : टोल कर्मचारी से लूटे 30 लाख रूपए

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.