scriptजनअदालत में नक्सलियों ने युवक को गोलियों से भूना | Naxalites kill youth in court with bullets | Patrika News
क्राइम

जनअदालत में नक्सलियों ने युवक को गोलियों से भूना

ओडिशा के मलकानगिरी इलाके में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर एक लड़के को बेरहमी से पीटने के बाद उसे गोलियों से भूना

Aug 17, 2015 / 01:26 pm

सुभेश शर्मा

Naxalite

Naxalite

रायपुर। नक्सलियों ने एक बार फिर हैवानियत भरा काम किया है। सोमवार सुबह ओडिशा के मलकानगिरी इलाके में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर एक लड़के को बेरहमी से पीटने के बाद उसे गोलियों से भून दिया।

यह है मामला
मिली जानकारी के मुताबिक, 20 नक्सली सुबह तकरीबन चार बजे तेलीराइ गांव पहुंचे थे। नक्सलियों ने गांव वालों से घर के बाहर आने को कहा। इसके बाद उन लोगों ने भीड़ से एक लड़के को अलग किया और उसे बेरहमी से पीटा। युवक को आधे घंटे तक पीटने के बाद नक्सलियों ने उसे गोलियों से भून दिया।

पुलिस ने बताया कि, इस घटना को अंजाम ओडिशा के कालीमेला दलम नक्सली संगठन ने दिया है। बताया जा रहा है कि युवक को पहले भी नक्सलियों द्वारा जाने से मारने की धमकी दी गई थी। युवक की हत्या करने के बाद नक्सलियों ने क्षेत्र में पर्चे भी फेंके हैं। जिसमेंं लोगों से पुलिस से दूर रहने और नक्सलियों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में हिस्सा न लेने को कहा गया।

Home / Crime / जनअदालत में नक्सलियों ने युवक को गोलियों से भूना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो