क्राइम

तमिलनाडु: कोयंबटूर में NIA की सात जगहों पर छापेमारी, भारी मात्रा में आपत्तिजनक चीजें बरामद

बताया जा रहा है कि ये छापेमारी आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी से जुड़े केस में की गई।

Dec 20, 2018 / 07:19 am

Kapil Tiwari

NIA

चेन्नई। तमिलनाडु के कोयंबटूर में बुधवार को एनआईए ने बड़े स्तर पर छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक, शहर में सात जगहों पर एनआईए ने छापेमारी की। बताया जा रहा है कि ये छापेमारी आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी से जुड़े केस में की गई। छापों में एनआईए ने एक बड़ी तादाद में डिजिटल डिवाइस, कैश, किताबें और कुछ आपत्तिजनक कंटेट बरामद किया है। ये सभी सामान सीज कर दिया गया है।
ISIS से जुड़े होने के शक में हुई है छापेमारी

आपको बता दें कि कोयंबटूर से बीते दो महीनों में ISIS से जुड़े लोगों और हिंदूवादी नेताओं की हत्या की साजिश रचने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को हुई छापेमारी भी इसी केस से संबंधित थी।
सितंबर में पांच लोग इसी इलाके से हुए थे गिरफ्तार

बता दें कि सितंबर के महीने में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। इनपर हिन्दू मक्कल काची के प्रमुख और कुछ अन्य लोगों की हत्या की साजिश रचने का आरोप था। इसके बाद दो अन्य लोगों को उन्हें आश्रय देने और उनके लिए वाहन का इंतजाम करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने इन लोगों को आईएसआईएस के मॉड्यूल से प्रेरित बताया था। इस मामले को बाद में राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दिया गया था।
बुधवार को कोयंबटूर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। एनआईए की टीम ने कई घरों की तलाशी ली।

 

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.

Hindi News / Crime / तमिलनाडु: कोयंबटूर में NIA की सात जगहों पर छापेमारी, भारी मात्रा में आपत्तिजनक चीजें बरामद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.