scriptचोरी के शक में नाइजीरिया शख्स की लाठी-डंडे से बेदम पिटाई | nigerian citizen accused of theft brutally beaten in delhi | Patrika News

चोरी के शक में नाइजीरिया शख्स की लाठी-डंडे से बेदम पिटाई

locationनई दिल्लीPublished: Oct 09, 2017 06:37:04 pm

Submitted by:

Prashant Jha

लोगों का आरोप है कि नाइजीरियन नागरिक चोरी की वारदात में शामिल है।

नई दिल्‍ली: सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है।जिसमें एक नाइजीरियाई को बुरी तरह पिटने का वीडियो है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ युवक एक नाइजीरिया शख्स को खंभे से बांधकर डंडे से पिटाई कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के है। लोगों का आरोप है कि नाइजीरियन नागरिक चोरी की वारदात में शामिल है। नशे के हालत में ये शख्स कई बार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इससे नाराज लोगों ने उसे पकड़कर बेदम पिटाई की है।
खंभे से बांधकर शख्स की पिटाई

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग शख्‍स खंभे में रस्शी से बांधकर उसपर लाठी डंडे से पीट रहे हैं। बार-बार शख्स बचने की कोशिश कर रहा है। बावजूद इसके लोग उसे पिट रहे हैं।मामले से जुड़ी एक एफआईआर भी सामने आई है जिसमें एक शख्स ने मामला दर्ज कराया है कि उसके यहां नाईजीरिया का रहने वाला एक शख्स चोरी करने आया था जिसके बाद सीढ़ि‍यों से गिरने से उसको चोट लगी है। हालांकि पुलिस ने नाइजीरिया शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
#WATCH Nigerian national tied to a pole and beaten up by locals for alleged theft in Delhi’s Malviya Nagar (24.09.2017) pic.twitter.com/3zWgbeqvN5— ANI (@ANI) 9 October 2017

छात्रा की मौत में नाइजीरियन का हाथ
इससे पहले ग्रेटर नोएडा में नाइजीरियाई छात्रों पर हमला हुआ था। इस मामले में तकरीबन 600 लोगों के खिलाफ दंगा भड़काने और 44 लोगों पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया था। 12वीं क्लास के छात्र मनीष खारी की मौत में नाइजीरियन का हाथ सामने आया था।
ड्रग्स की तस्करी में नाइजीरियन

गौरतलब है कि साउथ दिल्ली में बड़ी संख्या में नाइजीरिया नागरिक रहते हैं। आए दिन कुछ नाइजीरिया के लोगों पर चोरी करने के आरोप भी लगे हैं। गोल्ड और ड्रग्स की तस्करी मामलों में भी इनके नाम सामने आते रहे हैं। दिल्ली में पिछले 6 महीने में 300 करोड़ की ड्रग्स बरामद की गई हैय़ इस रैकेट में एक नाइजीरियन को गिरफ्तार किया गया था। इसमें अफगानिस्तानी भी शामिल थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो