scriptNikita Tomar case : बल्लभगढ़ महापंचायत में शामिल प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, हालात बेकाबू | Nikita Tomar case: lathi charge on protesters involved in Ballabhgarh mahapanchayat, situation uncontrollable | Patrika News

Nikita Tomar case : बल्लभगढ़ महापंचायत में शामिल प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, हालात बेकाबू

locationनई दिल्लीPublished: Nov 01, 2020 01:15:06 pm

Submitted by:

Dhirendra

बल्लभगढ़ महापंचायत में शामिल प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज।
भीड़ में शामिल कुछ उपद्रवियों ने अचानक पत्थरबाजी की।

Nikita tomar case

बल्लभगढ़ महापंचायत में शामिल प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज।

नई दिल्ली। हरियाणा के बल्लभगढ़ में रविवार को निकिता तोमर हत्याकांड के खिलाफ एक महापंचायत बुलाई गई थी। महापंचायत में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। अचानक महापंचायत से बाहर आकर कुछ युवकों ने पथराव करना शुरू कर दिया। पथराव शुरू होते ही में लोग इधर-उधर भगने लगे। इस बीच भीड़ में शामिल कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पार्टी और लोगों पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया।
भीड़ को अनियंत्रित होता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जानकारी के मुताबिक पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है।

निकिता तोमर की हत्या पर सिंगर Sona Mohapatra ने जताया दुख, ट्वीट कर न्याय मिलने पर उठाए सवाल
एसआईटी कर रही है मामले की जांच

बता दें कि कुछ दिनों पहले निकिता तोमर की हत्यारोपियों ने पहले किडनैप करने का प्रयास किया था। ऐसा करने में विफल रहने के बाद आरोपी निकिता तोमर को गोली मारकर मौके से फरार हो गए थे। लेकिन बल्लभगढ़ पुलिस ने दोनों आरोपियों को दो घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल इस मामले की जांच एसआईटी कर रही है। प्रदेश सरकार ने इस मामले की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने की भी घोषण की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो