scriptनिर्भया केसः छलका मां का दर्द, बोलीं- दरिंदों के वकील ने दी थी चुनौती, अनंतकाल तक फांसी नहीं होने दूंगा | Nirbhaya Mother broke out after delya hang by culprits lawyer ap singh | Patrika News

निर्भया केसः छलका मां का दर्द, बोलीं- दरिंदों के वकील ने दी थी चुनौती, अनंतकाल तक फांसी नहीं होने दूंगा

locationनई दिल्लीPublished: Feb 01, 2020 07:35:53 am

Nirbhaya Case एक बार फिर टली दोषियों की फांसी
कोर्ट का फैसला सुन छलका मां का दर्द
बोलीं- दोषियों के वकील ने दी थी चुनौती नहीं होगी फांसी

Nirbhaya Case

निर्भया गैंगरेप मामला

नई दिल्ली। निर्भया गैंगरेप मामले ( Nirbhaya Gangrape Case ) में लगातार नए मोड़ सामने आ रहे हैं। अब दिल्ली कोर्ट ने निर्भया के दोषियों की 1 फरवरी को दी जाने वाली फांसी को टाल दिया है। इसके साथ ही निर्भया की मां आशा देवी के भी आंसू छलक पड़े।
इस दौरान निर्भया की मां ने बड़ा बयान भी दिया। निर्भया की मां ने दोषियों को वकील एपी सिंह को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि एपी सिंह ने मुझे पहले दिन ही कह दिया था, कि मैं निर्भया के दोषियों को अनंत काल तक फांसी नहीं होने दूंगा।
देशभर में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

https://twitter.com/ANI/status/1223218898478092288?ref_src=twsrc%5Etfw
निर्भया मां ने रूंदे गले से कहा कि दरिंदों के वकील ने मुझे पहले ही कहा था कि मैं इनको कभी फांसी नहीं होने दूंगा। कानून को हथियार बनाकर वो अपनी कही बात को सही साबित भी कर रहा है। लगातार वो दोषियों को फंदे पर लटकने से बचा रहा है। लगातार दूसरी बार एपी सिंह ने निर्भया के दोषियों को फांसी से बचा लिया है।
आपको बता दें कि पटियाला हाउस कोर्ट ने पहले 22 जनवरी को निर्भया को चारों दोषियों के लिए डेथ वारंट जारी किया था। लेकिन वकील की नए पैंतरे से ये तारीख आगे बढ़ी और 1 फरवरी के लिए नई तारीख सामने आई। अब कोर्ट ने इस डेथ वारंट पर भी स्टे लगा दिया है।
विनय भेज चुका दया याचिका
दरअसल फांसी से 60 घंटे पहले राष्ट्रपति के पास दया याचिका भेजने पर फांसी टाल दी जाती है। ऐसे में विनय ने ये काम कर लिया है। उसने बचाव के लिए राष्ट्रपति के पास दया याचिका भेज दी थी। इस पर अभी फैसला आना बाकी है, लेकिन फैसले पहले फांसी की तारीख टल सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो