scriptओडिशाः कोहरे के चलते हुए बड़ा सड़क हादसा, बोलेरो-ट्रक की टक्कर में 5 की मौत और तीन घायल | Odisha: 5 dead and 3 injured in road accident | Patrika News
क्राइम

ओडिशाः कोहरे के चलते हुए बड़ा सड़क हादसा, बोलेरो-ट्रक की टक्कर में 5 की मौत और तीन घायल

ओडिशा में सोमवार सुबह कोहरा काल बन गया। केंद्रपाड़ा जिले के कटक-चांदबाली मार्ग पर कातिया चौक में भीषण सड़क दुर्घटना हो गई।

नई दिल्लीJan 21, 2019 / 04:56 pm

अमित कुमार बाजपेयी

Bolero accident

Bolero overturned

भुवनेश्वर। ओडिशा में सोमवार सुबह कोहरा काल बन गया। केंद्रपाड़ा जिले के कटक-चांदबाली मार्ग पर कातिया चौक में भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस दौरान एक बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें बोलेरो सवार पांच यात्रियों की मौत हो गई जबकि तीन की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सड़क दुर्घटना सोमवार सुबह 6 से 7 बजे के बीच हुई। केंद्रपाड़ा से कटक जा रही बोलेरो गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बोलेरो में एक ही परिवार के लोग थे। ये सभी श्राद्ध करके वापस मुंबई जा रहे थे।
दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो
रिपोर्ट्स की माने तो बोलेरो की वाहन संख्या OD 29 D 5388 है और यह केंद्रपाड़ा से आ रही थी। ड्राइवर के अलावा बोलेरो में एक परिवार के सात सदस्य सवार थे। तभी एक ट्रक से बोलेरो की टक्कर हो गई और तीन लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दो अन्य लोगों की मौत अस्पताल में हो गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। ये लोग जिला केंद्रपाड़ा के राजनगर बालीकपा जगन्नाथपुरशासन इलाके में रहते थे।
मरने वालों की पहचान सुभाष चंद राउत, सुशांत राउत, भाग्यवती राउत, अन्नपूर्णा राउत और विभूति राउत के रूप में हुई है। वहीं, दुर्घटना में बोलेरो बुरी तरह नष्ट हो गई। दुर्घटना इतनी खतरनाक थी कि बोलेरो से मृतकों के शव निकालने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शवों को बाहर निकाला।
पुलिस पहले घायलयों को नजदीकी निश्चिंतकोइली अस्पताल ले गई, जहां से उन्हें कटक श्रीराम चंद्र भंज मेडिकल में भेज दिया गया। केंद्रपाड़ा अस्पताल में इन शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Home / Crime / ओडिशाः कोहरे के चलते हुए बड़ा सड़क हादसा, बोलेरो-ट्रक की टक्कर में 5 की मौत और तीन घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो