scriptओडिशा: काला जादू के शक में 6 बुजुर्गों के दांत तोड़े, 29 गिरफ्तार | Odisha: 6 elderly teeth broken in suspicion of black magic 29 arrested | Patrika News

ओडिशा: काला जादू के शक में 6 बुजुर्गों के दांत तोड़े, 29 गिरफ्तार

locationनई दिल्लीPublished: Oct 02, 2019 11:53:22 pm

Submitted by:

Dhirendra

पुलिस के 29 लोगों को गिरफ्तार किया
गिरफ्तार लोगों में 22 महिलाएं
पीड़ित बुजुर्गों की किसी ने मदद नहीं की

zadoo-tona.png
नई दिल्ली। एक तरफ देश के वैज्ञानिक इंसान को चांद पर भेजने की तैयारी में जुटे हैं तो दूसरी तरफ ओडिशा के गंजम जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना को गांव के लोगों ने अंजाम दिया है। दरअसल, गंजम जिले के कुछ लोगों ने जादू टोना करने के शक में 6 बुजुर्ग व्यक्तियों के दांत तोड़ दिए। हमलावर लोग यहीं पर नहीं रुके। पीड़ित बुजुर्गों को मलमूत्र खाने के लिए भी मजबूर किया।
6 महिलाओं की मौत का शक

जम जिला पुलिस के मुताबिक गोपुरपुर गांव के कुछ लोगों को शक था कि 6 बुजुर्ग व्यक्ति जादूटोना कर रहे हैं। इस वजह से इलाके में 6 महिलाओं की मौत हो गई और सात अन्य बीमार हो गईं।
पुलिस ने बताया कि गोपुरपुर गांव के लोगों ने शक को सही मानते हुए मंगलवार को इन 6 व्यक्तियों को जबरदस्ती घर से बाहर निकाला। उन्हें मानव मलमूत्र खाने के लिए मजबूर किया। इसके बाद में उनके दांत उखाड़ दिए।
गिरफ्तार में 29 में से 22 आरोपी महिलाएं

स दौरान सभी 6 बुजुर्ग मदद की गुहार लगाते रहे लेकिन गांव का एक भी शख्स उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया। यह खबर जैसे ही जिला मुख्यालय पहुंची तो पुलिस अधीक्षक ब्रजेश राय पुलिस दल के साथ गांव पहुंचे और घायल व्यक्तियों को बचाया।
इस मामले में गंजम पुलिस ने 29 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 22 महिलाएं हैं। घायल बुजुर्ग व्यक्तियों में सभी की उम्र 60 साल से अधिक है। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।
गंजम के पुलिस अधीक्षक ब्रजेश राय ने कहा कि इस घटना में कथित रूप से शामिल अन्य व्यक्तियों के नाम भी उनके पास हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तारी के डर से गांव के लगभग सभी पुरुष फरार हो गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो