scriptओडिशा: कालाहांडी, जाजपुर और ढेंकानाल के बाद कंधमाल में नाबालिग छात्रा हुई गर्भवती, इलाके में मचा हड़कंप | Odisha: After Kalahandi, Jajpur and Dhenkanal a minor girl has pregnant in Kandhamal, Stir in the area | Patrika News

ओडिशा: कालाहांडी, जाजपुर और ढेंकानाल के बाद कंधमाल में नाबालिग छात्रा हुई गर्भवती, इलाके में मचा हड़कंप

locationनई दिल्लीPublished: Jan 24, 2019 03:29:27 pm

Submitted by:

Anil Kumar

कंधमाल के एक सेवाश्रम स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग लड़की के गर्भवती होने का मामला सामने आया है।

ओडिशा: कालाहांडी, जाजपुर और ढेंकानाल के बाद कंधमाल में नाबालिग छात्रा हुई गर्भवती, इलाके में मचा हड़कंप

ओडिशा: कालाहांडी, जाजपुर और ढेंकानाल के बाद कंधमाल में नाबालिग छात्रा हुई गर्भवती, इलाके में मचा हड़कंप

भुवनेश्वर। ओडिशा में नाबालिग लड़कियों के गर्भवती होने का मामला धमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिससे पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है। ताजा मामला कंधमाल जिले से सामने आया है। दरअसल कंधमाल के एक सेवाश्रम स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग लड़की के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। इसके बाद से पूरे राज्य में हड़कंप मच गया है। इस घटना के सामने आने के बाद से हर कोई बैचेन है। बता दें कि इससे कुछ दिन पहले ही कालाहांडी, जाजपुर और ढेंकानाल से ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। जिसको लेकर अब आम लोगों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच गई है।

ओडिशा: सरकारी हॉस्टल की तीन नाबालिग गर्भवती, एक लड़की ने दिया बच्चे को जन्म

ऐसे उजागर हुआ यह मामला

आपको बता दें कि यह घटना कंधमाल जिले के बेलघर थाना क्षेत्र का है। इस मामले का पता तब चला जब नाबालिग लड़की के प्रेमी को पता चला कि वह तीन महीने की गर्भवती है तो मंगलवार को उसने गर्भपात के लिए उसे खाने के लिए कुछ दवा दिया। दवा खाने के बाद लड़की की तबियत बिगड़ गई। देर शाम उसे इलाज के लिए तुमुड़ीबंध स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। लड़की की तबियत ज्यादा खराब हो जाने के कारण उसे बालीगुड़ा स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि इससे पहले बीते शनिवार को कालाहांडी के धर्मगड़ इलाके में कक्षा सात की छात्रा के सात महीने की गर्भवती होने का मामला प्रकाश में आया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है। तो वहीं शुक्रवार को ढेंकानाल के सप्तशय्या आश्रम स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा के गर्भधारण करने का मामला सामने आया था। इसके अलावा जाजपुर जिले के कलिंगनगर थाना क्षेत्र में भी एक नाबालिग द्वारा कन्या शिशु को जन्म देने का मामला सामने आया था। इन सबी घटनाओं को लेकर पूरे राज्य में लोगों में चिंताएं बढ़ गई है। अब इन सभी मामलों को देखते हुए सरकार और प्रशासन क्या कदम उठाता है, ये देखने की बात है। हालांकि जो भी ये घटनाएं सामने आ रही हैं वह बहुत हीं निंदनीय और चिंताजनक है।

 

Read the Latest Crime news in hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Crime samachar पत्रिका डॉट कॉम पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो