scriptओडिशा: स्कूल के हेडमास्टर पर लगा नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का आरोप, गिरफ्तार | Odisha: School headmaster arrested for raping minor | Patrika News

ओडिशा: स्कूल के हेडमास्टर पर लगा नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का आरोप, गिरफ्तार

locationनई दिल्लीPublished: Dec 24, 2018 10:13:25 am

Submitted by:

Saif Ur Rehman

स्कूल हेडमास्टर बच्ची के साथ कई सालों से दुष्कर्म कर रहा था।

DIGITALLY RAPED MINOR

गुरुग्राम: बच्ची से डिजिटली रेप करने वाले स्कूल बस कंडक्टर को मिली 20 साल की सजा

भुवनेश्वर। रविवार को पुलिस ने एक स्कूल हेडमास्टर को मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। खबरों के मुताबिक, थुआमुल रामपुर क्षेत्र के श्रीमास्का यूजी हाई स्कूल के हेड मास्टर बासुदेव महापात्रा पर नाबालिग के साथ रेप का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। सब डिविजनल पुलिस ऑफिसर बिरंची नारायण देहुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी महापात्रा से पूछताछ की जा रही है। जांच जारी है।
पिता ने सो रही लाडली बेटी के हाथ-पैर बांधकर किया दुष्कर्म, भागकर फूफा के घर पहुंची तो उसने भी लूट ली आबरू
दरिंदगी के बाद लड़की को धमका रहा था हेडमास्टर
नौवीं कक्षा की पीड़ित छात्रा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि हेडमास्टर ने स्कूल के अंदर उसके साथ दरिंदगी की, उसके बाद हेडमास्टर ने नाबालिग को धमाकाया भी कि अगर इस घिनौनी वारदात के बारे में किसी को बताया तो वह उसे बोर्ड की परीक्षा में बैठने नहीं देगा। इस डर से लड़की सहम गई और चुप रही। चार साल से हेडमास्टर पीड़िता के साथ यौन दुराचार कर रहा था। हाल ही में उसने अपनी मां को दुष्कर्म की बात बताई। जिसके बाद जिला कलेक्टर के पास शिकायत पहुंची और इंसाफ की गुहार लगाई गई। जिला कलेक्टर ने आरोपी को निलंबित कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िका का मेडिकल टेस्ट भी हो गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो