script

ओडिशा में बड़ी सड़क दुर्घटना, ट्रक पलटने से 8 की मौत और 25 से ज्यादा घायल

locationनई दिल्लीPublished: Jan 22, 2019 04:24:40 pm

पोइगुडा घाट पर एक ट्रक पलटने से आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 25 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सड़क हादसा

ओडिशा में बड़ी सड़क दुर्घटना, ट्रक पलटने से 8 की मौत और 25 से ज्यादा घायल

भुवनेश्वर। ओडिशा में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। कंधामल जिले में बालीगुडा के नजदीक पोइगुडा घाट पर एक ट्रक पलटने से आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 25 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार सुबह बस में करीब 40-50 यात्री सवार थे। पोइगुडा घाट के पास घुमावदार सड़क पर ट्रक चालक का स्टीयरिंग पर से नियंत्रण खो गया, जिसके बाद यह अनियंत्रित होकर घाट की सड़क के नीचे गिर गया।
बताया जा रहा है कि यह ट्रक गदापुर से एक आयोजन में शामिल होने गए लोगों को लेकर ब्राह्मणीगांव की ओर जा रहा था। हादसे के बाद स्थानीय लोग घायलों को बचाने के लिए पहुंचे।
https://twitter.com/ANI/status/1087619775382077440?ref_src=twsrc%5Etfw
घायलों को इलाज के लिए बेरहमपुर स्थित एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल और ब्राह्मणीगांव स्थित अस्पताल ले जाया गया है।

गौरतलब है कि सोमवार सुबह भी ओडिशा में एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई थी। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी। यह हादसा केंद्रपाड़ा जिले के कटक-चांदबाली मार्ग पर कातिया चौक पर हुआ। इसमें बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें बोलेरो सवार पांच यात्रियों की मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सड़क दुर्घटना सोमवार सुबह 6 से 7 बजे के बीच हुई। केंद्रपाड़ा से कटक जा रही बोलेरो गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बोलेरो में एक ही परिवार के लोग बैठे थे। ये सभी श्राद्ध करके वापस मुंबई जा रहे थे।
मरने वालों की पहचान सुभाष चंद राउत, सुशांत राउत, भाग्यवती राउत, अन्नपूर्णा राउत और विभूति राउत के रूप में हुई है। वहीं, दुर्घटना में बोलेरो बुरी तरह नष्ट हो गई। दुर्घटना इतनी खतरनाक थी कि बोलेरो से मृतकों के शव निकालने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शवों को बाहर निकाला।

ट्रेंडिंग वीडियो