scriptराजधानी में शख्स की घिनौनी हरकत, 16 वर्ष की लड़की से जबरन किया रेप फिर चिड़ियाघर में छोड़कर भागा | old man rape minor girl in paharganj hotel run away leave her in zoo | Patrika News

राजधानी में शख्स की घिनौनी हरकत, 16 वर्ष की लड़की से जबरन किया रेप फिर चिड़ियाघर में छोड़कर भागा

locationनई दिल्लीPublished: Jan 15, 2019 10:54:34 am

राजधानी में शख्स की घिनौनी हरकत, 16 वर्ष की लड़की से जबरन किया रेप फिर चिड़ियाघर में छोड़कर भागा

rape

राजधानी में शख्स की घिनौनी हरकत, 16 वर्ष की लड़की से जबरन किया रेप फिर चिड़ियाघर में छोड़कर भागा

नई दिल्ली। सरकार भले ही महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लाख दावे करती हो लेकिन हालात इसके उलट हैं। देश की राजधानी में ही सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। ताजा मामला दिल्ली से सामने आया है। जहां एक होटल में एक शख्स ने युवती ने दरिंदगी की सारे हदें पार की।

दिल्ली के पहाड़गंज से पुलिस ने एक 62 वर्ष के एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। इस शख्स ने होटल में 16 साल की लड़की से बलात्कार किया और न बताने की धमकी भी दी। बताया जा रहा है कि आरोपी को लड़की गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर मिली थी। वह उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ पहाड़गंज स्थित एक होटल ले गया और वहां उसके साथ रेप जैसे घिनोनी घटना को अंजाम दिया। घिनौनी हरकत को अंजाम देने के बाद ये शख्स लड़की को दूसरे दिन घुमाने के लिए चिड़िया घर ले गया और वहां उस लड़की को छोड़कर भाग निकला।
ये है पूरा मामला
दरअसल 16 वर्षीय लड़की घर में मां-पिता की डांट सुनन के बाद गुस्से निकल गई थी। लड़की को अकेले रेलवे स्टेशन पर देखकर शख्स की नीयत खराब हो गई, उसने लड़की को साथ चलने को कहा, लेकिन लड़की ने मना कर दिया। फिर उसने ठंड का बहाना बनाकर उसे अपने साथ चलने पर राजी कर दिया। गाजियाबाद से वो लड़की को दिल्ली स्थित पहाड़ गंज के एक होटल में ले आया।
यहां उसने लड़की के साथ जबरदस्ती शुरू कर दी और बलात्कार जैसे घिनौने काम को अंजाम दिया। दूसरे दिन ये शातिर शख्स लड़की को घुमाने के बहाने चिड़िया घर ले गया और वहां उसे छोड़कर भाग गया। शख्स को ढूंढते हुए लड़की जब रोने लगी तो सूचना के बाद पुलिस वहां पहुंची।

पूछताछ में लड़की ने पूरी घटना के बारे में बताया। लड़की को लेकर पुलिस उस होटल में पहुंची और सीसीटीवी फुटैज के आधार पर उस शख्स को धर दबोचा। घटना 11 जनवरी की है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो