scriptठाणे: एक तरफा प्यार में सनकी आशिक ने लड़की पर किया चाकू से वार, अस्पताल में युवती ने तोड़ा दम | one boy kills girl with a knife in thane | Patrika News

ठाणे: एक तरफा प्यार में सनकी आशिक ने लड़की पर किया चाकू से वार, अस्पताल में युवती ने तोड़ा दम

locationनई दिल्लीPublished: Aug 04, 2018 05:21:17 pm

Submitted by:

Prashant Jha

सनकी युवक ने लड़की पर चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

thane crime

ठाणे: एक तरफा प्यार में सनकी आशिक ने लड़की पर किया चाकू से वार, अस्पताल में युवती ने तोड़ा दम

ठाणे: शहर में सनकी आशिक ने दिनदहाड़े एक लड़की को चाकू घोंपकर हत्या कर दी। लड़की की पहचान प्राची जादे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आशिक एकतरफा प्यार में पागल था। लड़की अपने घर से स्कूटर से मार्केट के लिए जा रही थी तभी पीछे से आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। आरोपी ने चाकू से कई वार लड़की के शरीर पर कर दिया। जिससे लड़की गंभीर होकर सड़क पर गिर गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने लड़की को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। लड़की के परिवार में मातम पसरा है।

ये भी पढ़ें: उत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी, उत्तराखंड में आदि कैलाश यात्रा रद्द

घटना के बाद आरोपी फरार

घटना के बाद आरोपी युवक फरार है। पुलिस आरोपी युवक की तलाशी के लिए इलाके को सील कर दी है। बताया जा रहा है कि लड़का पिछले कई महीने से लड़की का पीछा कर रहा था। लड़की ठाणे में पढ़ाई करने के लिए गांव से शहर आई थी। आरोपी एक तरफा प्यार में लड़की पर आए दिन बुरी नजर रखे हुए था। कई बार उसने लड़की को बीच रास्ते में रोकने का प्रयास भी किया था। जिसका उसके घरवालों ने विरोध किया था।

शिकायत के बाद भी पुलिस नहीं की कार्रवाई

लड़की और उसके परिजनों ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में लड़के के खिलाफ पूर्व में की बार शिकायत भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस मामले को दबाकर रख दी थी। परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए बड़े अधिकारियों से शिकायत करने की बात भी कही है। पुलिस ने कहा है कि लड़की कोपरी की रहने वाली थी और ठाणे में पढ़ाई कर रही थी। लड़की के गले और पेट पर वार किए गए थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो