scriptकश्मीर: पाकिस्तान की गोलाबारी में महिला की मौत, तीन दिन से फायरिंग जारी | Pakistan violate ceasefire six injured in Kashmir Arnia | Patrika News

कश्मीर: पाकिस्तान की गोलाबारी में महिला की मौत, तीन दिन से फायरिंग जारी

locationनई दिल्लीPublished: Sep 17, 2017 12:52:23 pm

Submitted by:

Mohit sharma

अरनिया सेक्टर में पाक सेना की ओर से स्थानीय लोगों के घरों पर गोले दागे गए, जिसमें  6 लोग घायल हो गए।

pak

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल हुई एक महिला की रविवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार इस गोलीबारी में घायल हुए तीन अन्य नागरिकों का इलाज जारी है। भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच अरनिया सेक्टर में पिछले तीन दिनों से भारी गोलीबारी हो रही है। पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लघंन की घटनाए लगातार जारी हैं। पिछले तीन दिनों से हो रहे सीजफायर उल्लंघन के तीसरे दिन शनिवार को पाकिस्तान ने भारतीय चौकियों के साथ रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बनाया। अरनिया सेक्टर में पाक सेना की ओर से स्थानीय लोगों के घरों पर गोले दागे गए, जिसमें एक ही परिवार के 6 लोग घायल हो गए। घायल होने वालों में दो महिलाएं व एक बच्चा शामिल है। जबकि घटना में कई घरों को भी काफी नुकसान पहुंचा और कई मवेशी मारे गए। वहीं भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है।

 

https://twitter.com/hashtag/UPDATE?src=hash

परिवार के तीन लोग घायल हो गए

प्रदेश के एडीजी अरुण मन्हास के मुताबिक पाकिस्तान ने रात 9:30 बजे के आसपास फिर गोले दागने शुरू कर दिए। इस दौरान एक गोला अरनिया के वार्ड-5 स्थित स्थानीय लोगों के घरों पर जाकर गिरा, जिसमें एक परिवार के तीन लोग घायल हो गए। वहीं पाक गोलाबारी के चलते सीमावर्ती क्षेत्रों में भय और दहशत का माहौल है। प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए अरनिया में 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी स्कूल दूसरे दिन भी बंद रखे। गोलाबारी में घायल होने वालों की पहचान माया देवी (65), रजनी (40) और शुभम (12) के रूप में हुई है। बता दें कि इससे एक दिन पहले शुक्रवार देर रात पाकिस्तान ने अपनी सीलम, बजरावली व उमरावली पोस्ट से अरनिया कस्बे के साथ सीमांत चौकियों पिंडी, चिनाज, पित्तल, मुकेश, जबोवाल, देवीगढ़, निकोवाल व सई पर फायरिंग की थी।

स्थानीय लोगों को पहुंच रहा नुकसान

उधर, प्रशासन ने पाक की ओर से जारी लगातार फायरिंग को मद्देनजर रखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा है। जानकारी के मुताबिक सरदारी कैंप सई खुर्द के रहने वाले रछपाल के घर पर गोला गिरने से 3 पालतू मवेशियों की मौत हो गई थी और 3 घायल हो गए थे। वहीं दूसरी ओर से कृष्ण लाल निवासी चानना के घर में गोला गिरने से कई मवेशी घायल हो गए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो