scriptPakistan ने फिर तोड़ा सीजफायर, LoC पर गोलाबारी में 6 नागरिक घायल | Pakistan violates ceasefire in Kupwara of jammu and kashmir patrika | Patrika News

Pakistan ने फिर तोड़ा सीजफायर, LoC पर गोलाबारी में 6 नागरिक घायल

locationनई दिल्लीPublished: Aug 07, 2020 05:42:28 pm

Submitted by:

Mohit sharma

Coronavirus Crisis के बीच भी पाकिस्तान ( Pakistan ) अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है
पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा ( LOC ) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन ( pakistan violates ceasefire ) किया

 

Pakistan ने फिर तोड़ा सीजफायर, LoC पर गोलाबारी में 6 नागरिक घायल

Pakistan ने फिर तोड़ा सीजफायर, LoC पर गोलाबारी में 6 नागरिक घायल

नई दिल्ली। कोरोना महामारी ( Coronavirus Crisis ) के बीच भी पाकिस्तान ( Pakistan ) अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इसी का नतीजा है कि पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर ( Jammu-Kashmir ) में आतंकी घटनाओं से लेकर बॉर्डर पर सीज फायर तोड़ने तक ( pakistan violates ceasefire in jammu and kashmir) की घटनाएं जारी हैं। ताजा मामला उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा ( Kupwara ) से जुड़ा है। यहां पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा ( LOC ) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन ( pakistan violates ceasefire ) किया है। सीमा पार से हुई इस गोलीबारी भारत के 6 नागरिक घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान ने शुक्रवार को तंगधार और रंगवर्ड में फायरिंग की। इस गोलाबारी में दोनों क्षेत्रों से तीन-तीन भारतीय नागरिक घायल हो गए।

Delhi Violence के आरोपी Tahir Hussain की मुश्किलें बढ़ीं, BJP ने सदस्यता रद्द करने की उठाई मांग

घायलों में कुछ की हालत बेहद नाजुक

एसएसपी कुपवाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि सीमा पार से हुई इस गोलीबार में छह घायल नागरिकों को निकाला गया और हॉस्पिटल ले जाया गया है। घायलों में कुछ की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। आपको बता दें कि इससे एक दिना पहले पाकिस्तान ने कुपवाड़ा के नौगाम सेक्टर में एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। पाक सेना इस दौरान नियंत्रण रेखा के पास रक्षा चौकियों और असैन्य क्षेत्रों को निशाना बनाया था। इस गोलीबारी में पाक सेना ने लंबी दूरी के मोर्टार और छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया था।

Delhi : 12 साल की मासूम से हैवानियत करने वालो दरिंदा गिरफ्तार, पहले भी कर चुका हत्या

सीमा पर हुई गोलीबारी का भारतीय सेना ने जोरदार जवाब दिया


वहीं, शुकवार को ही पाकिसतान ने लगातार 5वें दिन शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलीबारी की। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ( Defense Ministry Spokesperson Colonel Devendra Anand ) ने जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तान की ओर से यह फायरिंग बिना उकसावे के की गई। देवेंद्र आनंद ने बताया कि शुक्रवार को सुबह लगभग 6.30 बजे पाकिस्तान ने पुंछ के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी करनी शुरू कर दी। पाक सेना ने इस दौरान मोर्टार से गोले दाग कर एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। देवेंद्र ने बताया कि सीमा पर हुई गोलीबारी का भारतीय सेना ने जोरदार जवाब दिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो