scriptPerson taken a loan for Daughter's Marriage Lender burnt him by Pouring Petrol | बेटी की शादी के लिए लिया था लोन, पैसे नहीं चुका पाने पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, हालत गंभीर | Patrika News

बेटी की शादी के लिए लिया था लोन, पैसे नहीं चुका पाने पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, हालत गंभीर

locationनई दिल्लीPublished: Sep 27, 2022 04:58:27 pm

Submitted by:

Prabhanhu Ranjan

बेटी की शादी में लिए गए एक लाख रुपए के कर्ज को नहीं चुका पाने पर पैसे देने वालों ने एक व्यक्ति के शरीर पर पेट्रोल झिड़ककर आग लगा दी। दिल दहला देने वाली यह घटना राजधानी दिल्ली की है। पीड़ित शख्स आग से बुरी तरह जल चुका है। फिलहाल उसका इलाज जारी है, लेकिन हालत बेहद नाजुक है।

fire.jpg
Person taken a loan for Daughter's Marriage Lender burnt him by Pouring Petrol

देश की राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बेटी की शादी के लिए एक व्यक्ति ने स्थानीय कर्जदाता से एक लाख रुपए का कर्ज लिया था। लेकिन माली हालत ठीक नहीं होने के कारण वो इसे चुका नहीं पा रहा था। ऐसे में कर्जदाता ने उस व्यक्ति पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। यह शर्मनाक घटना हॉर्ट ऑफ द सिटी कहे जाने वाले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.