रात में हाइवे पर गुजर रहे वाहनों की ओर यह लड़कियां अश्लील इशारे करती थीं, जब वाहन रुकते थे तो साथी युवकों की मदद से उसे लूट लेती थीं
सूरतगढ़। पुलिस ने मंगलवार को एक संदिग्ध घर पर छापा मारा; इस छापे में पुलिस ने 5 महिलाओं समेत 9 लोगों को देह व्यापार के जुर्म में गिरफ्तार किया। हैरत की बात यह भी है कि इस सेक्स रैकेट को चलाने वाली महिला की बेटी व बेटा भी इस रैकेट में शामिल हैं। पुलिस ने पूरी प्लानिंग के साथ इस छापे को अंजाम दिया। गुप्त जानकारी के बाद हेड कॉन्स्टेबल रणवीर सिंह को 500 रुपए के साथ फर्जी ग्राहक बना कर भेजा गया था।
अश्लील इशारे कर रुकवाती थीं गाड़ियां, फिर होती थी लूट-
हेड कॉन्स्टेबल ने रिहायशी इलाके में सेक्स रैक्ट चलाने वाली महिला के घर जाकर इशारा किया। जिसके बाद महिला पुलिस ने संदिग्ध घर पर छापा मारा तो 5 महिलाएं व 4 पुरुष संदिग्ध अवस्था में मिले। मकान की तलाशी लेने पर कमरे में शराब के खाली पव्वे व कपड़े भी बरामद हुए। पुलिस को जानकारी मिली थी कि रात में हाइवे पर गुजर रहे वाहनों की ओर यह लड़कियां अश्लील इशारे करती थीं। जब वाहन रुकते थे तो साथी युवकों की मदद से उसे लूट लेती थीं।
पुलिस ने बरामत दिए 53,600 रुपए तथा आपत्तिजनक सामग्री-
पुलिस ने छापे में 53,600 रुपए बरामद किए हैं। महिलाओं व पुरुषों को पकड़ थाने लाकर नाम पता पूछा तो संचालिका ने अपना नाम परमजीत कौर बताया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ‘पीटा एक्ट’ के तहत केस दर्ज किया है।