scriptमहिला के जबरन कपड़े उतरवाए, हुआ गिरफ्तार | Police arrested youth for forcing woman to strip naked in vijayvada | Patrika News

महिला के जबरन कपड़े उतरवाए, हुआ गिरफ्तार

Published: Jul 12, 2015 01:28:00 pm

पुलिस ने एक 22-वर्षीय युवक को हॉस्पिटल स्टॉफ बन कर एक पेशेंट महिला के जबरन कपड़े उतरवाने के आरोप में गिरफ्तार किया है

youth trying to molest woman

youth trying to molest woman

विजयवाड़ा। पुलिस ने एक 22-वर्षीय युवक को हॉस्पिटल स्टॉफ बन कर एक पेशेंट महिला के जबरन कपड़े उतरवाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम राम कृष्ण है तथा उसे अस्पताल की ही एक नर्स ने पीडिता की अश्लील फोटो खीचते रंगे हाथों पकड़ा।


पीडिता के परिजनों ने बताया कि महिला की हाल ही में सीजेरियन डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी के बाद उक्त आरोपी ने उसे फिजीकली मेडिकल इंस्पेक्शन करवाने के लिए कहा था। आरोपी ने परिजनों को बताया कि वह डॉक्टर के बताए अनुसार महिला की जांच करेगा। एक महिला की जांच पुरूष स्टॉफ द्वारा करने पर महिला के परिजन संदेह में आ गए।


एसआई दुर्गाप्रसाद ने बताया कि परिजनों ने तुरंत ही इसकी सूचना वहां मौजूद एक नर्स को दी। जिस पर नर्स ने अंदर जा कर देखा। वहां आरोपी युवक लगभग पूर्ण रूप से नग्न पीडिता की अश्लील फोटो खींचने का प्रयास कर रहा था। जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो