scriptआरा ब्लास्ट: आरोपी की मदद करने के आरोप में जेडीयू MLA गिरफ्तार | Police arrests JD(U) MLA Sunil Pandey in connections with Ara blast case | Patrika News

आरा ब्लास्ट: आरोपी की मदद करने के आरोप में जेडीयू MLA गिरफ्तार

Published: Jul 11, 2015 05:26:00 pm

बिहार पुलिस ने जेडीयू के विधायक सुनील पांडे को आरा ब्लास्ट केस में हाथ होने के चलते गिरफ्तार कर लिया है

sunil pandey

sunil pandey

पटना। बिहार पुलिस ने जेडीयू के विधायक सुनील पांडे को आरा ब्लास्ट केस में हाथ होने के चलते गिरफ्तार कर लिया है। पांडे को आरा एसपी के ऑफिस से गिरफ्तार किया गया, जहां उन्हें बैठक के लिए बुलाया था। पांडे की गिरफ्तारी तब हुई है जब आरा कोर्ट में कुछ महीने पहले हुए ब्लास्ट के आरोपी लंबू शर्मा ने पुलिस को बताया कि, पांडे ने उसकी भागने और छिपने में मदद की थी।

लंबू शर्मा को पिछले महीने दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उसने बताया कि विधायक सुनील पांडे ने उसकी मदद की थी। शर्मा ने पुलिस को बताया कि, आरा कोर्ट से भाग निकलना एक प्लान के तहत हुआ था। प्लान ये था कि वे यूपी के नेता मुख्तार अंसारी को मारना चाहते थे। आपको बता दें कि ये तीसरी बार था जब शर्मा हिरासत से भाग निकला था। इससे पहले वो जुलाई 2009 में भी आरा कोर्ट से भाग निकला था। उस वक्त भी कोर्ट परिसर में बम ब्लास्ट हुआ था, जिसमें एक वकील की मौत हो गई थी।

गौरतलब है कि इसी साल जनवरी में लंबू शर्मा व उसके साथी अखिलेश की आरा कोर्ट में पेशी होनी थी। जेल से कैदी वैन कोर्ट के पास पहुंची। इसके बाद कैदियों को उतारकर अंदर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान सुबह तकरीबन 11.30 बजे विस्फोट हो गया। विस्फोट में दो पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी, जबकि 16 लोग घायल हो गए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो