scriptचैन स्नेचिंग का आरोपी निकला करोड़पति, भेजा जेल | Police bust chain-snatchers gang in ranchi | Patrika News

चैन स्नेचिंग का आरोपी निकला करोड़पति, भेजा जेल

Published: Oct 02, 2016 06:46:00 pm

रांची पुलिस ने चेन स्नेचिंग के आरोप में एक करोड़पति विनोद कुमार सिंह को गिरफ्तार किया

chain snatcher arrest in ranchi

chain snatcher arrest in ranchi

रांची। रांची पुलिस ने चेन स्नेचिंग के आरोप में एक करोड़पति विनोद कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। बोकारो में रहने वाले विनोद कुमार सिंह ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स ऑनर्स और धंधा चेन स्नैचिंग का।

पुलिस भी सकते में
विनोद कुमार सिंह करोड़पति निकला, बोकारो के सेक्टर 12 में उसका आलीशान मकान है और लग्जरी गाड़ी है। उसके घर में शानदार इंटीरियर डेकोरेशन देख रांची पुलिस अचरज में पड़ गई। विनोद के घर से सोना-चांदी गलाने वाली मशीन और गला हुआ सोना बरामद हुआ है।

27 सितंबर की शाम गोंदा के चांदनी चौक के पास सना नाज नाम की महिला से चेन छिनताई में पुलिस ने विनोद सिंह को पकड़ा था। विनोद की निशानदेही पर पुलिस ने चास में कुंवर सिंह कॉलोनी और बांके बिहारी माकेज़्ट में छापेमारी कर जेवर व्यवसायी संतोष नरले और उसके कर्मचारी सोमनाथ तुपे को गिरफ्तार किया।

जेवर व्यवसायियों से मध्यस्थता कराने वाले ब्रह्मदेव ठाकुर को भी पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस की जांच में जो बातें सामने आई हैं, उसके मुताबिक बोकारो में विनोद कुमार सिंह खुद को पेशे से ठेकेदार बताता था। विनोद की पत्नी भी यही जानती थी कि उसका पति ठेकेदार है। वह बीएसएल संयंत्र में मेस का संचालन भी करता था।

कैसे हुई गिरफ्तारी
विनोद की गिरफ्तारी के बाद गोंदा इंस्पेक्टर अनिल कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में गठित टीम बोकारो की कुंवर सिंह कॉलोनी गई। पुलिस ने वहां से मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले ब्रह्मदेव ठाकुर को गिरफ्तार किया।

ब्रह्मदेव की निशानदेही पर चास के बांके बिहारी मार्केट में सोना कारोबार से जुड़े संतोष नरले के यहां छापेमारी कर संतोष व उसके कर्मी सोमनाथ तुपे को गिरफ्तार किया गया। संतोष महाराष्ट्र के सतारा का रहने वाला है। वह बोकारो की इस्पात कॉलोनी डांगी भवन के पास किराए के मकान में रहता था।

बोकारो पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल
संतोष की दुकान और घर में छापेमारी कर पुलिस ने चोरी के जेवर को गलाए जाने के बाद बचा सोना बरामद किया। संतोष और सोमनाथ तुपे के यहां से ये बरामदगी हुई। ऐसे में बोकारो पुलिस ने आइपीसी की धारा 414 के तहत एफआइआर कर दोनों आरोपियों को गुरुवार को जेल भेज दिया। वहीं रांची पुलिस ने विनोद और ब्रह्मदेव को जेल भेजा है। फरार राहुल की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो