scriptपुलिसकर्मी की तलाकशुदा पत्नी निकली हनी ट्रैंप गैंग की सरगना, ‘लुटेरी दुल्हन’ बन सरकारी अफसरों को लगाया चूना | Policeman's wife Honey Trap Gang gangster in jalandhar | Patrika News

पुलिसकर्मी की तलाकशुदा पत्नी निकली हनी ट्रैंप गैंग की सरगना, ‘लुटेरी दुल्हन’ बन सरकारी अफसरों को लगाया चूना

Published: Jan 23, 2019 12:18:04 pm

Submitted by:

Mohit sharma

पंजाब के कपूरथला में पुलिस ने हनी ट्रैप के जरिए सरकारी अफसरों को फंसाने वाली एक महिला का खुलासा किया है।

news

पुलिसकर्मी की पत्नी निकली हनी ट्रैंप गैंग की सरगना, ‘लुटेरी दुल्हन’ बन सरकारी अफसरों को लगाया चूना

नई दिल्ली। पंजाब के जालंधर में पुलिस ने हनी ट्रैप के जरिए सरकारी अफसरों को फंसाने वाली एक महिला का खुलासा किया है। यहां चौंकाने वाली बात यह है कि यह महिला पुलिस कांस्टेबल की तलाकशुदा पत्नी है। पुलिसकर्मी की पत्नी महिलाओं को सरकारी अफसरों के पास भेजकर उनको जाल में फंसाती थी और फिर फर्जी केस दर्ज कने की धमकी देकर उनको ब्लैकमेल करती थी। यह महिला इन अफसरों से लंबे समय से तक मोटी पैसा वसूलती थी।

गहने व बेशकीमती सामान लेकर चंपत

विजिलेंस ब्यूरो के अनुसार महिला कपूरथला के काला संघिया चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल राजा सिंह के इस गैंग क मेंबर है। पूछताछ में उक्त महिला ने बताया कि तलाक के बाद उसने एक ट्रक ड्राइवर से शादी की थी। वहां शादी के अगले ही दिन वह उसके गहने व बेशकीमती सामान लेकर चंपत हो गई। ड्राइवर ने उसके खिलाफ जब कार्रवाई करनी चाही तो उसने खुद ही उसके खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। इसका अंजाम यह हुआ कि ट्रक ड्राइवर को ही 6 लाख रुपये देकर उससे पीछा छुड़ाना पड़ा। विजिलेंस ब्यूरो के अनुसार हनी ट्रैप गैंग में शामिल इस महिला का पूर्व पति अब अमृतसर पुलिस में बतौर दरोगा तैनात है।

शादी के बाद एक रात की दुल्हन बनती थी

मामले की जांच कर रहे डीएसपी विजिलेंस सतपाल ने जानकारी देते बताया कि गैंग के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में कई अहम सुराग सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार यह महिला शादी के बाद एक रात की दुल्हन बनती थी और फिर वहां से कीमती सामान और जेवर लेकर फरार हो जाती थी। जबकि पकड़े जाने पर पीड़ित को ही झूठे मुकदमें में फांस कर उससे और धन वसूलती थी। विजिलेंस ब्यूरो ने खुलासा किया है कि कांस्टेबल से तलाक होने के बाद उसने ट्रक ड्राइवर से शादी रचाई और फिर वहां से 6 लाख वसूली के बाद उसने वो हेड कांस्टेबल राजा सिंह के संपर्क में आई। राजा के संपर्क में आने के बाद ही उसको पैसा कमाने की यह युक्ति सूझी। फिर उसने राजा सिंह की मदद से सरकारी अफसरों को फंसाने का प्लान बनाया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो