script

Prayagraj  :  इफको के प्लांट में गैस रिसाव, 2 की मौत, 15 की तबीयत खराब

locationनई दिल्लीPublished: Dec 23, 2020 09:02:14 am

इफको के फूलपुर प्लांट में गैस रिसाव।
15 कर्मचारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती।

ifco

गैस रिसाव की चपेट में आए 15 कर्मचारी इफको के अस्प्ताल में भर्ती।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के फूलपुर में भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड के प्लांट में गैस रिसाव का बड़ा मामला सामने आया है। गैस रिसाव की घटना में अभी तक दो व्यक्तियों की मौत हुई है। घटना के बाद इफको ने प्लांट के रिसाव वाले यूनिट को बंद कर दिया है। प्लांट के यूरिया उत्पादन इकाई में पंप लीकेज के कारण गैस रिसाव की सूचना है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1341578495348985857?ref_src=twsrc%5Etfw
15 कर्मचारियों की तबीयत खराब

जानकारी के मुताबिक इफको के प्लांट में अमोनिया गैस के रिसाव से मरने वालों में अधिकारी वीपी सिंह और अभयनंदन शामिल हैं। गैस रिसाव की चपेट में आने से इफको में तैनात 15 कर्मचारियों की तबीयत खराब है। सभी को इलाज के लिए इफको के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बता दें कि बीती रात 11 बजे फूलपुर इफको के पी-1 यूनिट में अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हुआ। वहां मौजूद अधिकारी वीपी सिंह रिसाव को रोकने पहुंचे, लेकिन वह बुरी तरह झुलस गए। इसके बाद उन्हें बचाने के लिए अधिकारी अभयनंदन पहुंचे। इस घटना में वो भी झुलस गए। इन दोनों अफसरों को मौजूद कर्मचारियों ने बाहर निकाला।

ट्रेंडिंग वीडियो