scriptराणाघाट लूट और दुष्कर्म मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार | Prime accused of Ranaghat loot and rape case arrested | Patrika News

राणाघाट लूट और दुष्कर्म मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Published: Jun 18, 2015 02:12:00 pm

आरोपी की पहचान बांग्लादेश निवासी 28 वर्षीय नजरूल उर्फ नाजू के रूप में हुई है

Ranaghat nun rape

Ranaghat nun rape

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राणाघाट कॉन्वेंट स्कूल में लूट और एक बुजुर्ग नन से दुष्कर्म मामले के मुख्य आरोपी को सियालदाह रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान बांग्लादेश निवासी 28 वर्षीय नजरूल उर्फ नाजू के रूप में हुई है। बुधवार शाम को एक लोकल ट्रेन से उतरते समय उसे गिरफ्तार किया गया।

सीआईडी के अनुसार हमें सूत्रों से जानकारी मिली थी कि नजरूल कोलकाता आने के प्रयास में है। टिप ऑफ के आधार पर हमारे अधिकारियों ने सियालदाह स्टेशन पर उसका इंतजार किया और जब वह बनगांव लोकल से उतर रहा था उस समय गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद वह बांग्लादेश के सीमावर्ती इलाकों में छिप गया था।

सीआईडी ने बताया कि जब बांग्लादेश में पुलिस ने उसका पीछा किया तो वह भारतीय सीमा में घुस गया। वह कहीं भागने की फिराक में था। अब तक इस मामले में छह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो