scriptपुणे: झगड़े के बाद पत्नी मोबाइल पर देख रही थी पाकिस्तानी सीरियल, झल्लाए पति ने काट दिया अंगूठा | Pune husband chopped finger of his wife as she watches pakistan serial after argument | Patrika News

पुणे: झगड़े के बाद पत्नी मोबाइल पर देख रही थी पाकिस्तानी सीरियल, झल्लाए पति ने काट दिया अंगूठा

Published: Mar 13, 2019 12:40:20 pm

Submitted by:

Shweta Singh

बच्चें को डांट रही थी पत्नी, रोकने पर पति से शुरू हुई बहस
झगड़े के बाद फोन पर देख रही थी पाकिस्तानी सीरियल
आरोपी पति पर दर्ज हुआ मामला

Pune husband chopped finger of his wife as she watches pakistan serial after argument

पुणे: झगड़े के बाद पत्नी मोबाईल पर देख रही थी पाकिस्तानी सीरियल, झल्लाए पति ने काट दिया अंगूठा

मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यूं तो पति-पत्नी के बीच कई तरह की नोक-झोंक होती रहती है। लेकिन जिस जोड़े की खबर हम आपको बताने जा रहे हैं, ये बेहद अजीब और चौंकाने वाला है। दरअसल, एक 40 वर्षीय शख्स ने अपनी पत्नी पर सिर्फ इसलिए धारदार चाकू से वार कर दिया क्योंकि वह मोबाइल पर पाकिस्तानी टीवी सीरियल देख रही थी।

दाएं हाथ का अंगूठा काट डाला

जानकारी के मुताबिक इस शख्स को यह कतई पसंद नहीं आया। इसी से चिढ़कर उसने पत्नी पर हमला कर दिया और पत्नी के दाएं हाथ का अंगूठा कटकर हाथ से अलग हो गया। मामले की जानकारी पुणे पुलिस को जब हुई तो उन्होंने तुरंत आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद जानकारी दी कि आरोपी का नाम आसिफ सत्तार नायब है। आसिफ सैलिसबरी पार्क इलाके में होर्डिंग्स लगाने का काम करता है।

हत्या की कोशिश का मामला दर्ज

आसिफ के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक बीते सोमवार सुबह पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। मामला तब शुरू हुआ जब महिला ने अपने बेटे को दूध लाने के लिए दूकान पर भेजा था। लेकिन उसका बेटा जो दूध की थैली लाया था वो खराब हो चुकी थी जिसपर उसने बेटे को डांट लगानी शुरू की। पत्नी की तेज आवाज सुनकर, आसिफ बीच बचाव करने आया। लेकिन अब उन दोने के बीच ही बहस होने लगी।

पड़ोसियों ने अस्पताल में कराया भर्ती

पति के खिलाफ शिकायत में पत्नी ने बताया कि जब आसिफ काम से वापस घर आया तो दोनों के बीच बात नही हो रही थी। आसिफ उससे बात करने के बेडरूम में पहुंचा तो उसने देखा कि वह अपने मोबाइल पर पाकिस्तानी नाटक देख रही थी। इस पर उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक आसिफ को लगा कि उसकी पत्नी उसे नजरअंदाज करके सीरियल को ज्यादा महत्व दे रही है। इस पर आग बबूला होकर उसने उस पर चापड़ (चाकू जैसा औजार) से वार कर दिया। इसके बाद महिला के दाएं हाथ का अंगूठा कट कर अलग हो गया। महिला की चीख सुनकर आस-पड़ोस के लोग उसे तुरंत अस्पताल ले गए।

ट्रेंडिंग वीडियो