scriptपंजाब: गुरदासपुर में फैक्ट्री में बड़ा धमाका, अब तक 16 लोगों की मौत | Punjab: Fire breaks out in Gurdaspur Batala | Patrika News

पंजाब: गुरदासपुर में फैक्ट्री में बड़ा धमाका, अब तक 16 लोगों की मौत

locationनई दिल्लीPublished: Sep 05, 2019 08:10:43 am

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

गुरदासपुर: पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका
50 लोग बिल्डिंग के अंदर फंसे हुए हैं

blast
नई दिल्ली। बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। गुरदासपुर के एक पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि जिस फैक्ट्री में धमाका हुआ है उसके अंदर करीब पचास लोग फंसे हुए हैं। फिलहाल, मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है।
पंजाब सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों और घायलों के लिए पंजाब सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया है। सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50हजार रुपए की मदद देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हादसे पर दुख जताया है।
https://twitter.com/ANI/status/1169225531968999424?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/Punjab?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम गुरदासपुर स्थित पटाखा फैक्ट्री में अचानक धमाका हुआ। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि चारों तरफ हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह धमाका हुआ उस वक्त करीब 50 लोग अंदर काम कर रहे थे। कहा जा रहा है कि यह धमाका दो बिल्डिंगों में हुआ है। वहीं, इस घटना की सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी गई है।
मौके पर राहत-बचाव का कार्य भी शुरू हो गया है। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और ज्यादा जानकारी का इंतजार है। लेकिन, अनुमान लगाया जा रहा है कि इस धमाके में काफी नुकसान हुआ है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान गरुदासपुर काफी सुर्खियों में रहा था। क्योंकि, बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने यहां से लोकसभा चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें बंपर जीत भी मिली थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो