नई दिल्ली। गुडग़ांव पुलिस ने रविवार शाम सेक्टर-51 स्थित आशियाना गेस्ट हाउस में रेड मारकर एक सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है। इस रैकेट में 5 लड़के, 3 विदेशी लड़कियों समेत 3 अन्य लड़कियों को अरेस्ट किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। यह कारोबार व्हाट्सएप के जरिए ऑपरेट किया जा रहा था।
व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी लड़की की फोटो
पुलिस के मुताबिक इस सेक्स रैकेट के संचालक और गेस्ट हाउस का मैनेजर छापेमारी के बाद से ही फरार हैं। रैकेट संचालक लड़कियों के मोबाइल नंबर को इंटरनेट पर जारी करता था उसके बाद लोगों से व्हाट्सएप पर चैट की जाती थी। इसी दौरान लड़कियों की फोटो शेयर की जाती थी और फिर रेट तय होती है। इसके लिए एक ग्राहक से 10 से 15 हजार रूपए वसूल किए जाते थे।
विदेशी लड़कियां भी शामिल
इस सेक्स रैकेट में विदेशी लड़कियां भी शामिल हैं जिनमें एक उज्बेकिस्तान और दूसरी कजाकिस्तान की रहने वाली हैं। बाकि 3 लड़कियां दिल्ली एनसीआर की रहने वाली हैं। गिरफ्तार किए गए पांचो ही ग्राहक भी दिल्ली एनसीआर के रहने वाले हैं। इनमें से दो इंजीनियर हैं ।
अवैध तरीके से रह रही थी विदेशी लड़कियां
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार की गई विदेशी लड़कियों के पास पासपोर्ट भी नहीं है। भारत में ये अवैध तरीके से रह रही थी। पुलिस ने इम्मोरल ट्रैफिकिंग एक्ट के साथ फोर्नर एक्ट भी लगाया है और इनके मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। गुडग़ांव के सदर थाना एसएचओ विजय यादव के मुताबिक सभी आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।