बता दें कि एक दिन पहले एनसीबी ने महाराष्ट्र सरकार में कबीना मंत्री नवाब मलिक के दामाद समीर खान को गिरफ्तार किया था। आज एनसीबी ने समीर खान के घर पर छापा मारा है। बांद्रा में समीर खान के आवास पर छापे मारे जा रहे हैं। बुधवार को पूछताछ के बाद समीर खान को गिरफ्तार किया गया था।
इससे पहले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की मुंबई यूनिट ने शुक्रवार रात से लेकर शनिवार की दोपहर तक मुंबई के तीन इलाकों में रेड कर दो महिलाओं और एक ब्रिटिश नागरिक को गिरफ्तार किया था। लगभग 200 किलोग्राम गांजा भी जप्त किया था। गिरफ्तार आरोपियों में एक बॉलीवुड अभिनेत्री की पूर्व मैनेजर राहिला फर्नीचरवाला, साहिस्ता फर्नीचरवाला और करन सजनानी जो की एक ब्रिटिश नागरिक को गिरफ्तार किया था।